बाइक सवार युवकों ने रात को गोलियां चलाकर फैलाई दहशत

शनिवार की रात साढ़े नौ बजे गांव कोट जसपत खां के लोगों ने गोलियों की आवाज सुनी तो माहौल खौफजदा हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 07:46 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 07:46 PM (IST)
बाइक सवार युवकों ने रात को गोलियां चलाकर फैलाई दहशत
बाइक सवार युवकों ने रात को गोलियां चलाकर फैलाई दहशत

जासं, तरनतारन : शनिवार की रात साढ़े नौ बजे गांव कोट जसपत खां के लोगों ने गोलियों की आवाज सुनी तो माहौल खौफजदा हो गया। थाना सदर की पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गोलियां चलाने वाले नौ आरोपितों की पहचान कर ली। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है।

थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि रात को गांव डालेके के आसपास गश्त के लिए पुलिस टीम को एएसआइ हरविदरपाल सिंह की अगुआई में भेजा गया। इस दौरान रात साढ़े नौ बजे एक-एक करके करीब दस से 15 राउंड गोलियां चलने की ग्रामीणों ने आवाज सुनी। ये गोलियां गांव कोट जसपत खां (तेजा सिंह वाला) के आसपास चलाई गई। एएसआइ हरविदरपाल मौके पर पहुंचे। परंतु आरोपित अपनी बाइकों पर फरार हो चुके थे। पुलिस ने इलाके के लोगों की मदद से उनकी पहचान की। इस दौरान नवराज सिंह सिधू, सुरिदरजीत सिंह, तलविदर सिंह लल्ली, सरबजीत सिंह साबू, सुखमनदीप सिंह मनी, पवनप्रीत सिंह, रूपजोत सिंह (सभी निवासी गांव जीओबाला), जानू माणोचहाल, राजन बाकीपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों के पास पिस्टल व राइफलें थी, जो अवैध बताई जाती हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपितों ने गोलियां क्यों चलाई, इसकी अभी जांच की जा रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद भी इसका पता चलेगा। रात को नहीं होती थी पहले गश्त

गांव पलासौर, कोट जसपत खां, डालेके, वां, शाहबाजपुर, घुरकविड वह गांव है जहां पर रात के समय लूटपाट की वारदातें लगातार होती हैं। तरनतारन से भिखीविड कस्बे को जाने वाले इस लिक रोड पर गांव माणोचाहल में पुलिस चौकी भी है। परंतु रात के समय पुलिस चौकी का कोई भी कर्मचारी ड्यूटी पर दिखाई नहीं देता। आसपास के लोगों ने कई बार रात के समय गश्त यकीनी बनाने लिए पुलिस को गुहार लगाई थी। जिसके बाद थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने रात के समय पीसीआर के अलावा अन्य पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगानी शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी