गाड़ी लौटाए बिना जीजा चला अमेरिका, केस

वार्ड 8 निवासी गगनदीप सिंह ने अपने जीजा बलविदर सिंह भोला के खिलाफ फा‌र्च्यूनर गाड़ी लौटाए बिना अमेरिका चले जाने की शिकायत दी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 11:43 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 11:43 PM (IST)
गाड़ी लौटाए बिना जीजा चला अमेरिका, केस
गाड़ी लौटाए बिना जीजा चला अमेरिका, केस

संसू, पट्टी : वार्ड 8 निवासी गगनदीप सिंह ने अपने जीजा बलविदर सिंह भोला के खिलाफ फा‌र्च्यूनर गाड़ी लौटाए बिना अमेरिका चले जाने की शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद भोला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पट्टी की वार्ड नंबर 8 निवासी वरियाम सिंह के बेटे गगनदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत देते बताया कि अमृतसर के कृष्णा नगर स्थित गली नंबर 6 निवासी बलविदर सिंह भोला उसका जीजा है। भोला ने गगनदीप सिंह से कुछ दिनों के लिए फा‌र्च्यूनर गाड़ी (पीबी 46 एसी 0200) ली, परंतु गाड़ी वापस नहीं लौटाई। 21 सितंबर को भोला अमेरिका चला गया। सब इंस्पेक्टर अमनदीप कौर ने बताया कि गगनदीप सिंह की शिकायत पर थाना पट्टी में केस दर्ज कर लिया है। छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज

थाना सदर की पुलिस ने गांव कोट जसपत खां निवासी बिक्रम सिंह कालू के खिलाफ नाबालिग से छेड़छाड़ करने के आरोप में केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर परमजीत कौर ने बताया कि 16 वर्ष की नाबालिग के साथ बिक्रम सिंह कालू ने पहले भी कई बार अश्लील हरकतें की थी। शुक्रवार को उसने दोबारा उसके साथ अश्लील हरकतें की। नाबालिग के बयान पर पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज कर लिया है। हिमाचल के चंबा में हेरोइन के साथ पंजाब के दो व्यक्ति गिरफ्तार

राज्य मादक द्रव्य नियंत्रक सेल (एसएनसीसी) की टीम ने चंबा के नए बस स्टैंड पर 10.63 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब के अमृतसर के दो व्यक्तियों को पकड़ा है। इनकी पहचान मोहन मकान नंबर 58 निचला गढ़ गेट अमृतसर व शुभम मकान नंबर 56 अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर दोनों के खिलाफ सदर थाना चंबा में मामला दर्ज किया है।

मंडी वाया पठानकोट बस में दोनों व्यक्ति चंबा आ रहे थे। पुलिस ने इन पर नजर रखने के लिए एचएचसी मनोहर को रास्ते में बस में बैठाया था। दोनों आरोपितों ने अपने बैग दूर रखे थे। देर सायं बस चंबा बस स्टैंड पर पहुंची। दोनों बस से उतरे तो एचएचसी मनोहर के इशारे पर पुलिस ने उनके बैग की तलाशी ली। इस दौरान 10.63 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस को इन पर काफी समय से शक था कि वे नशीले पदार्थो को यहां पहुंचा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी