भाजपा वर्करों ने केक काटकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्म दिन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश का सर्वपक्षीय विकास करने के लिए जो बीड़ा उठाया है उससे सभी लोग खुश हैं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 05:31 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 05:31 PM (IST)
भाजपा वर्करों ने केक काटकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्म दिन
भाजपा वर्करों ने केक काटकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्म दिन

संस, तरनतारन: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश का सर्वपक्षीय विकास करने के लिए जो बीड़ा उठाया है, उससे सभी लोग खुश हैं क्योंकि हमारा देश दुनिया भर में विकासशील देशों की कतार में अव्वल रहा है। इसी कारण आने वाले विधानसभा चुनाव में पंजाब के प्रत्येक हलके से भाजपा की जीत होगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष राम लाल हंस ने प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाते हुए कही। इस दौरान वर्करों ने केक भी काटा। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून लागू करके देश के किसान को आढ़तियों की लूट से बचाने का प्रयास किया गया है। यह कानून देश के हित में है। परंतु कुछ किसानों की तरफ से कृषि कानूनों के किए जा रहे विरोध के पीछे सियासी पार्टियों की घटिया नीति है। इस मौके पर कुलदीप सिंह बब्बू, सरबजीत सिंह साबा, हीरा हंस, गुरप्रीत गोपी, गगनदीप सिंह, लखविदर सिंह, जय कुंवर सिंह, साहिल कुमार, हरविदर सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी