खडूर साहिब में 14 साल का लड़का घर से लापता, तलाश में जुटी पुलिस

गांव उप्पल निवासी विधवा ने अपने 14 वर्षीय बेटे अमृतपाल सिंह को अगवा करने को लेकर पुलिस को शिकायत की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 03:00 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 03:00 AM (IST)
खडूर साहिब में 14 साल का लड़का घर से लापता, तलाश में जुटी पुलिस
खडूर साहिब में 14 साल का लड़का घर से लापता, तलाश में जुटी पुलिस

संसू, खडूर साहिब : गांव उप्पल निवासी विधवा ने अपने 14 वर्षीय बेटे अमृतपाल सिंह को अगवा करने को लेकर पुलिस को शिकायत की। थाना वैरोंवाल में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव उप्पल निवासी परमजीत कौर ने बताया कि उसके पति जसवंत सिंह की मौत हो चुकी है। वह अपने 14 वर्षीय बेटे अमृतपाल सिंह के साथ रहती है। 21 सितंबर को सुबह नौ बजे उसका बेटा यह कहते हुए घर से बाहर गया कि वह जल्द लौट आएगा। परंतु अमृतपाल सिंह वापस नहीं लौटा। परमजीत कौर ने गांव के गुरुद्वारा साहिब से लेकर रिश्तेदारों तक उसे ढूंढा। परंतु सुराग नहीं मिला। रविवार को थाना वैरोंवाल के सब इंस्पेक्टर मुखत्यार सिंह को परमजीत कौर ने बयान दर्ज करवाते आरोप लगाया कि उसके बेटे को अज्ञात लोगों ने अगवा किया है। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वहीं कंबो थाने की पुलिस ने पुरानी रंजिश में तेजधार हथियारों से हमला कर जख्मी करने के मामले में शनिवार की रात 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जख्मी हुए लाल सिंह को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उधर, एएसआइ भूपिदर सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। वडाला भिडेवड्ढ गांव निवासी लाल सिंह की शिकायत पर लखविदर सिंह, रोशी, शेरा, खजान सिंह, कृष्ण सिंह, रविदर सिंह, राम सिंह, जगप्रीत सिंह, लवप्रीत सिंह, हरजिदर सिंह, गुरप्रीत सिंह और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या प्रयास के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। लाल सिंह ने बताया कि वह किसी काम से घर से निकले थे। उक्त आरोपितों ने रास्ते में रोककर तेजधार हथियारों से उनपर हमला कर जख्मी कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित वहां से फरार हो गए।

chat bot
आपका साथी