जोशी के खिलाफ घटिया राजनीति करने वाले बाज आएं: रटौल

भाजपा नेता प्रभजीत रटौल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी खिलाफ घटिया राजनीति करने वाले नेताओं को बाज आने की चेतावनी दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 10:00 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 10:00 PM (IST)
जोशी के खिलाफ घटिया राजनीति करने वाले बाज आएं: रटौल
जोशी के खिलाफ घटिया राजनीति करने वाले बाज आएं: रटौल

जागरण संवाददाता, तरनतारन : नगर कौंसिल के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष व भाजपा नेता प्रभजीत रटौल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी खिलाफ घटिया राजनीति करने वाले नेताओं को बाज आने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने जोशी की अंगुली थामकर पंजाब की सियासत में पैर रखा, आज वही लोग जोशी को भाजपा का बागी नेता करार दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि असलियत यह है कि जोशी पंजाब में जन्मे व बड़े हुए हैं।पंजाबी सभ्याचार व विरसे से जुड़कर वह जनता की सेवा लिए सियासत में आए थे। अनिल जोशी ने तरनतारन से सियासी सफर शुरू करके राज्य भर में अच्छा मुकाम पाया है। दिल्ली में किसानों के आंदोलन का समर्थन करके जोशी ने भाजपा में बगावत नहीं की, बल्कि पार्टी हाईकमान को अनुरोध किया है कि पंजाब के हितों को नजरअंदाज न किया जाए। प्रभजीत रटौल ने कहा कि जोशी ने ही पप्पू महाजन को अमृतसर से भाजपा की टिकट दिलाकर पार्षद का चुनाव जिताया था। परंतु राज्य में सत्ता परिवर्तन होने के बाद जब नगर निगम अमृतसर के चुनाव आए तो पप्पू महाजन चुनाव से भाग गए थे। अब पप्पू महाजन द्वारा पंजाब के कदवार नेता अनिल जोशी के खिलाफ बयानबाजी करनी शोभा नहीं देती।

chat bot
आपका साथी