लाडी वीरपाल व बलविदर को भाजपा में मिली जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को बैठक की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 05:15 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 05:15 PM (IST)
लाडी वीरपाल व बलविदर को भाजपा में मिली जिम्मेदारी
लाडी वीरपाल व बलविदर को भाजपा में मिली जिम्मेदारी

संस, तरनतारन : भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को बैठक की गई। इसमें पार्टी के जिला अध्यक्ष राम लाल हंस, महासचिव अमरजीत झब्बाल, वाइस चेयरमैन शिव सोनी, हरिके मंडल अध्यक्ष रोहित वेदी, खडूर साहिब मंडल अध्यक्ष सागर शर्मा, पट्टी के अध्यक्ष पदम किशोर, तरनतारन मंडल अध्यक्ष कुलदीप बब्बू के अलावा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जय कुंवर सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा का पूरे देश में आधार बढ़ रहा है। इसके चलते आने वाले पंजाब के चुनाव में भाजपा द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है।

बैठक के दौरान लाडी वीरपाल को भाजपा अनुसूचित जाति विग का जिला अध्यक्ष, बलविदर सिंह रैषीयाणा को किसान मोर्चे का अध्यक्ष नियुक्त करते सम्मानित किया गया। अमरजीत झब्बाल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने बहुजन समाज पार्टी से गठजोड़ करके चुनावों से पहले अपनी हार मान ली है। क्योंकि पंजाब में अकाली दल पहले ही हाशिये पर चला आ रहा है। अकाली दल को बसपा का हाथी कभी कामयाब नहीं होने देगा।

chat bot
आपका साथी