फाइनांस कंपनी के दफ्तर में घुस मैनेजर और कारिदे को पीटा, 6.45 लाख लूटे

फाइनांस कंपनी के मैनेजर सुनील कुमार व कारिंदे बंटी सिंह से पिस्तौल से लेस आठ युवकों ने मारपीट करते हुए 6.45 लाख की नकदी लूट ली।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 07:27 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 08:28 PM (IST)
फाइनांस कंपनी के दफ्तर में घुस मैनेजर और कारिदे को पीटा, 6.45 लाख लूटे
फाइनांस कंपनी के दफ्तर में घुस मैनेजर और कारिदे को पीटा, 6.45 लाख लूटे

जासं, तरनतारन: गोइंदवाल बाईपास स्थित ताज सिटी में भारतीय फाइनांस कंपनी के मैनेजर सुनील कुमार व कारिंदे बंटी सिंह से पिस्तौल से लेस आठ युवकों ने मारपीट करते हुए 6.45 लाख की नकदी लूट ली। आरोपित जाते हुए दोनों को कमरे में बंद कर गए। पुलिस ने मामले की जाच शुरू कर दी है।

सुनील ने बताया कि वह भारतीय फाइनांस कंपनी चलाता है जिसका वह खुद मैनेजर है। वीरवार की दोपहर को उसके कार्यालय में बंटी कुमार नामक करिंदा बायोमीट्रिक मशीन लेने के लिए आया था। इतने में बाइक सवार आठ नकाबपोश युवक कार्यालय में दाखिल हुए। आरोपितों ने पिस्तौल के बल पर कैश मागा। उसने कैश देने से मना कर दिया तो उन्होंने उसकी तलाशी ली। कैश न मिलने पर आरोपितों ने सेफ की चाबी मागी। परंतु उसने चाबी देने से भी इन्कार कर दिया। इस के बाद पिस्तौधारी आरोपितों ने उससे और कारिदे बंटी कुमार के साथ मारपीट की। फिर कैश वाली सेफ उठाकर दौड़ गए। सेफ में 6.45 लाख की नकदी बताई जाती है। मौके पर डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने थाना सिटी की अतिरिक्त प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलजीत कौर को भेजा। इलाके की नाकाबंदी करवाई गई, परंतु आरोपितों का कोई सुराग नहीं लग पाया। फिल्हाल अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके जाच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी