अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

ख्वासपुरा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सरबजीत सिंह निवासी गांव भरोवाल की मौत हो गई

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 09:00 AM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 09:00 AM (IST)
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

संसू, गोइंदवाल साहिब : गांव ख्वासपुरा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सरबजीत सिंह साबा निवासी गांव भरोवाल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुआ युवक कंबाइन पर फोरमैन तैनात था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है।

गांव खेला निवासी गुरजीत सिंह ने बताया कि वह कंबाइन पर ड्राइवर तैनात है। इस सीजन दौरान उसने गांव कोटली निवासी जसबीर सिंह की कंबाइन चलाने का काम शुरू किया था। कंबाइन पर बतौर फोरमैन सरबजीत सिंह साबा निवासी गांव भरोवाल नामक युवक तैनात था। 28 सितंबर की रात को गुरजीत सिंह व फोरमैन सरबजीत सिंह साबा कंबाइन से फारिग होकर अपनी बाइक से जा रहा था कि गांव ख्वासपुरा के पास रात साढ़े दस बजे सामने से हैवी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे दौरान सरबजीत सिंह साबा गंभीर घायल हो गया, जबकि गुरजीत सिंह मामूली चोटिल हुआ। साबा को अमृतसर के निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। एएसआइ बलराज सिंह ने बताया कि मृतक का सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। प्रतिबंधित गोलियों समेत काबू

अनाज मंडी वरनाला के पास सीआइए स्टाफ की पुलिस ने एएसआइ चरनजीत सिंह की अगुआई में धर्मबीर सिंह को 980 प्रतिबंधित गोलियों समेत काबू किया। बुधवार को आरोपित को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया। 200 ग्राम हेरोइन बरामद

थाना प्रभारी बलजिदर सिंह बाजवा ने गांव गंडीविड निवासी साहिब सिंह को 200 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया। मंगलवार की रात को चोहला साहिब के पास नाके दौरान उक्त बरामदगी करके आरोपित को बुधवार अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी