भाजपा ने पहले चलाया सफाई अभियान, फिर लगाए पौधे
पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिवस के संबंध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुरादपुरा में सफाई अभियान चलाया गया।
संस, तरनतारन : पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिवस के संबंध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुरादपुरा में सफाई अभियान चलाया गया। इसके बाद पौधे लगाने की मुहिम का आगाज किया गया। पार्टी के जिला अध्यक्ष राम लाल हंस ने बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जीवन सादगी भरा व प्रेरणा भरपूर रहा है। हमें अपने आसपास साफ-सफाई रखने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए। पर्यावरण को शुद्ध रखने लिए प्रत्येक मनुष्य पौधारोपण करके उसकी सेवा संभाल करें। इस मौके पर महासचिव अमरजीत झब्बाल, कुलदीप सिंह बब्बू, सरबजीत सिंह साबा, हीरा हंस, गगनदीप सिंह, संदीप सिंह, लखविदर सिंह, सुखनीत सिंह, साहिल सिंह, जय कुंवर सिंह, हरविदर सिंह मौजूद थे। जासं, अमृतसर : जनसंघ के दूसरे अध्यक्ष रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यालय खन्ना स्मारक में राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक ने उन्हें पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की। उन्होंने कहा कि पंडित जी अपने विशिष्ट लेखन और विचारों से जनसंघ को नई ऊंचाइयां दी। पंडित दीन दयाल उपाध्याय का आज जन्मदिवस अमृतसर में मनाया जा रहा है। इसी दिन उनकी याद में अंत्योदय दिवस भी मनाया जाता है। कालेज के दिनों में ही उनका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से परिचय हुआ और उसके संस्थापक हेडगेवार से निरंतर बौद्धिक परिचर्चाएं होने लगी। 1942 तक वे स्वयं सेवक संघ के लिए पूर्णकालिक कार्य करने लगे और जल्दी ही प्रचारक बनकर आदर्श स्वयंसेवक के तौर पर पहचाने जाने लगे थे।
मलिक ने बताया कि पंडित दीन दयाल का मानना था कि भारत के स्वदेशी आर्थिक विकास के लिए बहुत जरूरी है कि उसके केंद्र में मानव को रखा जाए। यह विचारधारा समाजवाद और पूंजीवाद दोनों से ही हटकर थी।
इस अवसर पर सुभाष शर्मा, राजेश हनी, राकेश शर्मा, राजेश कंधारी, हरविद्र सिंह संधू, संजीव खन्ना, डा. राम चावला, गौतम अरोड़ा, अलका शर्मा, राजीव शर्मा, सर्बजीत शंटी, चरणजीत चन्नी, मोनू महाजन उपस्थित थे।