भगवान परशुराम की शिक्षाओं पर को जीवन में अपनाने का संदेश

भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव तरनतारन में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। श्री ठाकुरद्वारा मदन मोहन मंदिर में श्री ब्राह्मण प्रतिनिध सभा के अध्यक्ष डा. पवन मुरादपुरिया की अगुआई में कार्यक्रम हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 11:00 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 11:00 PM (IST)
भगवान परशुराम की शिक्षाओं पर को जीवन में अपनाने का संदेश
भगवान परशुराम की शिक्षाओं पर को जीवन में अपनाने का संदेश

संवाद सहयोगी, तरनतारन : भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव तरनतारन में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। श्री ठाकुरद्वारा मदन मोहन मंदिर में श्री ब्राह्मण प्रतिनिध सभा के अध्यक्ष डा. पवन मुरादपुरिया की अगुआई में कार्यक्रम हुआ। सभा के पदाधिकारी ने भगवान परशुराम की मूर्ति को दूध से स्नान करवाया नए वस्त्र पहनाए।

भगवान परशुराम की महिमा का गुणगान करते हुए हिदू समाज को उनके जन्मोत्सव की बधाई दी। इस दौरान शिव सेना (केसरी) के पंजाब उपाध्यक्ष अभिषेक जोशी ने कहा कि हमें भगवान परशुराम जी की शिक्षाओं पर चलकर जीवन सफल करना चाहिए। इसके उपरांत आरती की गई और भक्तजनों को प्रसाद वितरित करके घर में दीपमाला करने लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पंडित महावीर प्रसाद, तरसेम शर्मा, तिलक राज, कृष्णदेव तेजपाल, मास्टर विनोद कुमार, राजन जोशी, दिलबाग राय, मंगत राम शर्मा, महिदरपाल, अनिल शास्त्री, जीत राम भनोट, जतिदर गब्बर, प्यारा लाल, अनिल भंडारिया, शुभम पराशर, विपिन कुमार (बाबा डिस्को), रिशी, रोहित, अंकित, धीरने पराशर और पुनीत शर्मा मौजूद थे। सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने चाहिएं: विधायक डा. अग्निहोत्री

इसी प्रकार भगवान परशुराम ब्राह्मण सभा की ओर से भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हवन करवाया गया। सभा के जिलाध्यक्ष पूर्व लेक्चरर शक्ति शर्मा ने हवन में आहुति डालते हुए संसार को कोरोना महामारी से निजात दिलाने की प्रार्थना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री, उनके बेटे डा. संदीप अग्निहोत्री, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप कुमार सोनू दोदे ने शिरकत की, जिनको सिरोपा व स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। विधायक डा. अग्निहोत्री ने कहा कि हमें सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने चाहिए। इस अवसर पर माधव आचार्य, शिव सेना नेता अश्विनी कुमार कुक्कू, अभिषेक जोशी, यूथ कांग्रेसी नेता मनोज अग्निहोत्री, टेक चंद पुंज, एडवोकेट वरिदर शर्मा, लेक्चर पुनीत शर्मा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी