अमेरिका में गांव भैल के बलजीत की मौत, सात साल पहले गया था

गांव भैल निवासी किसान गुरमेज सिंह के 24 वर्षीय बेटे बलजीत सिंह की अमेरिका में हार्ट अटैक से मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 04:52 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 04:52 PM (IST)
अमेरिका में गांव भैल के बलजीत की मौत, सात साल पहले गया था
अमेरिका में गांव भैल के बलजीत की मौत, सात साल पहले गया था

जागरण संवाददाता, तरनतारन : गांव भैल निवासी किसान गुरमेज सिंह के 24 वर्षीय बेटे बलजीत सिंह की अमेरिका में हार्ट अटैक से मौत हो गई। बलजीत सिंह की मौत की खबर शुक्रवार को परिवार को मिली। इसके बाद पूरा गांव गमगीन हो गया। अब परिजनों को बलजीत के शव का इंतजार है।

विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव भैल के सरपंच सुलखण सिंह ने बताया कि 2014 में बलजीत सिंह अमेरिका गया था। वहां ट्राला चलाता था। उसकी हार्ट अटैक से मौत की खबर शुक्रवार को सुबह दस बजे अमेरिका में रहते एक रिश्तेदार ने दी। इसके बाद पिता गुरमेज सिह और माता चरनजीत कौर रो-रोकर बुरा हाल है। चरनजीत कौर अपने बेटे के अंतिम दीदार करवाने लिए गुहार लगा रही थी। सरपंच सुलखण सिंह ने बताया कि बलजीत सिंह की बहन कुलबीर कौर बीएसएफ में तैनात है। छोटा भाई रणजीत सिंह सिंहापुर व गुरजीत सिंह मस्कट में रहते है। जनवरी के पहले सप्ताह बलजीत सिंह के विवाह की तैयारी शुरू होनी थी कि परिवार को उसकी मौत की खबर मिल गई। किसान गुरमेज सिंह के साथ गुरिदर सिंह टोनी, सरवन सिंह सम्मा, निदर सिंह, रणबीर सिंह राणा, सुखदेव सिंह, प्यारा सिंह लुहार, अवतार सिंह, मनजीत सिंह भोईयां ने दुख का प्रगटावा किया।

chat bot
आपका साथी