लोन की किस्त लेने गए युवक पर दातर से हमला

गांव मद्दर मथरा भागी के रहने वाले अवतार सिंह पर पंजाब सिंह ने दातर से हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Aug 2021 04:23 PM (IST) Updated:Fri, 27 Aug 2021 04:23 PM (IST)
लोन की किस्त लेने गए युवक पर दातर से हमला
लोन की किस्त लेने गए युवक पर दातर से हमला

संसू, भिखीविड : गांव मद्दर मथरा भागी के रहने वाले अवतार सिंह पर पंजाब सिंह ने दातर से हमला कर दिया। हमले में अवतार सिंह घायल हो गया। पुलिस ने थाना खालड़ा में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अवतार सिंह ने बताया कि वह गांव जौहल राजू सिंह के डाकखाने में बतौर पोस्ट मास्टर तैनात है। वह मुथूट फाइनांस कंपनी में लोगों को लोन भी दिलवाता है। अवतार सिंह ने अपने ही गांव के पंजाब सिंह को उक्त कंपनी से 30 हजार का लोन दिलवाया था। लोन की किस्त लेने के लिए जब अवतार सिंह पंजाब सिंह के घर गया तो आरोपित ने दातर से हमला कर दिया। करियाने की दुकान पर सौदा लेने पहुंचे करतार सिंह ने अवतार सिंह को अस्पताल दाखिल करवाया। चौकी राजोके इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि पंजाब सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि आरोपित की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

chat bot
आपका साथी