गांव फैलोके में चाचा-भतीजा पर रंजिशन किया हमला

गांव फैलोके निवासी राजविदर सिंह और उसके भतीजे कंवलजीत सिंह पर स्कार्पियो सवार आठ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 06:13 PM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 11:19 PM (IST)
गांव फैलोके में चाचा-भतीजा पर रंजिशन किया हमला
गांव फैलोके में चाचा-भतीजा पर रंजिशन किया हमला

संसू, गोइंदवाल साहिब: खडूर साहिब के गांव फैलोके निवासी राजविदर सिंह और उसके भतीजे कंवलजीत सिंह पर काले रंग की स्कार्पियो में सवार आठ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। राजविदर ने बताया कि रविवार को सुबह सात बजे अपने भतीजे कंवलजीत सिंह के साथ ट्यूबवेल से घर लौट रहा था। गुरुद्वारा साहिब के पास एक स्कार्पियो आकर रुकी। उसमें सवार जर्मन सिंह, जशन सिंह, जोरा सिंह, जस्सा सिंह, गुरभेज सिंह, कुलतार सिंह निवासी गांव फैलोके व दो अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। इसमें राजविदर सिंह और उसका भतीजा कंवलजीत सिंह घायल हो गए। दोनों को गांव कैरों के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। चौकी डेरा साहिब के इंचार्ज एएसआइ रणजीत सिंह ने बताया कि मामूली रंजिश के तहत यह हमला किया गया। आरोपितों के खिलाफ थाना गोइंदवाल साहिब में एफआइआर दर्ज कर ली गई है। आधी रात को घर पर चलाई गोलियां, सात खोल मिले

वहीं गांव भरोवाल निवासी निशान सिंह के घर पर रात सवा दो बजे अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाई। निशान सिंह ने बताया कि शनिवार की रात को सवा दो बजे गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। इस दौरान पत्नी निर्मल कौर ने देखा कि दो लोग गोलियां चला रहे थे। फिर वह अपनी लाइसेंसी राइफल लेकर घर की छत पर चढ़ा तो कार में सवार दो लोग फरार हो गए। चौकी फतेहाबाद के इंचार्ज एएसआइ नरेश कुमार ने बताया कि मौके पर जाकर तफ्तीश शुरू की तो चली हुई गोलियों के सात खोल बरामद हुए। निशान सिंह के बयानों पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी