दो भगोड़े को पकड़ने लिए गई पुलिस पार्टी पर हमला

मारपीट के मामले में भगोड़ा बचित्र सिंह व गुरबीर सिंह को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर परिवार के सदस्यों ने हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 03:48 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 03:48 PM (IST)
दो भगोड़े को पकड़ने लिए गई पुलिस पार्टी पर हमला
दो भगोड़े को पकड़ने लिए गई पुलिस पार्टी पर हमला

संसू, पट्टी: मारपीट के मामले में भगोड़ा बचित्र सिंह व गुरबीर सिंह को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर परिवार के सदस्यों ने हमला कर दिया। हमले में चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह की वर्दी फाड़ दी गई। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

चौकी तूत के इंचार्ज गुरपाल सिंह ने बताया कि गांव रसूलपुर निवासी दो भाइयों गुरबीर सिंह व बचित्र सिंह के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज था। दोनों को गिरफ्तार करने लिए उनके घर छापामारी की। दोनों भाइयों को जब हिरासत में लिया गया तो परिवार के सदस्य सोहन सिंह, मंजीत कौर, दलजीत कौर, दलबीर कौर, संदीप कौर ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। इस दौरान बचित्र सिंह भागने में सफल हो गया। थाना सदर के प्रभारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी