घर में दाखिल होकर जानलेवा हमला किया, चार नामजद

गांव छिछरेवाल निवासी रंजीत सिंह के घर में दाखिल होकर वरिदर सिंह गुरवीर सिंह गुरविंदर सिंह और सुखविंदर सिंह ने जानलेवा हमला कर दिया। जाते समय आरोपित धमकियां देते हुए फरार हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 05:00 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 05:00 AM (IST)
घर में दाखिल होकर जानलेवा हमला किया, चार नामजद
घर में दाखिल होकर जानलेवा हमला किया, चार नामजद

संसू, झब्बाल : गांव छिछरेवाल निवासी रंजीत सिंह के घर में दाखिल होकर वरिदर सिंह, गुरवीर सिंह, गुरविंदर सिंह और सुखविंदर सिंह ने जानलेवा हमला कर दिया। जाते समय आरोपित धमकियां देते हुए फरार हो गए। रंजीत ने बताया कि उसका आरोपितों के साथ लेन-देन था। इसी रंजिश में उन लोगों ने उस पर जानलेवा हमला किया। एएसआइ बलजिंदर सिंह ने बताया कि रंजीत की शिकायत पर चारों आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी लिए छापामारी जारी है। 13 ग्राम हेरोइन समेत काबू

संस, तरनतारन : कस्बा गोहलवड़ के पास सीआइए स्टाफ के एसआइ सतनाम सिंह ने अमृतसर के गिलवाली गेट की गली टंकी वाली निवासी शिवा सिंह को 13 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया। आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 50 किलो लाहन बरामद की

सरहाली कलां के गांव शकरी में एएसआइ पूरन सिंह ने छापामारी करके 50 किलो लाहन बरामद की। इस मौके पर आरोपित रेशम सिंह फरार हो गया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जमीन के विवाद में भाभी से मारपीट

वहीं कैंटोनमेंट थानांतर्गत पड़ते अमरकोट में जमीन के विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी भाभी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकियां देकर फरार हो गया। पुलिस ने मनजिदर कौर की शिकायत पर उसके देवर गुरु अर्जुन देव नगर निवासी मनजिदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मनजिदर ने बताया कि उसके पति हरमिदर सिंह की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद वह खुद ही कमाकर अपना परिवार चला रही है। इस दौरान उनके देवर की उनकी संपत्ति पर नीयत खराब हो गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले देवर ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकियां देकर फरार हो गया।

chat bot
आपका साथी