घर में दाखिल होकर पति-पत्नी पर हमला, 12 पर केस

गांव सरली कलां में रविशेर सिंह के घर में दाखिल होकर 12 लोगों ने हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:43 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:43 PM (IST)
घर में दाखिल होकर पति-पत्नी पर हमला, 12 पर केस
घर में दाखिल होकर पति-पत्नी पर हमला, 12 पर केस

संसू, खडूर साहिब : गांव सरली कलां में रविशेर सिंह के घर में दाखिल होकर 12 लोगों ने हमला कर दिया। हमले में रविशेर सिंह व उसकी पत्नी घायल हो गए। हमला करने वालों में रविशेर सिंह की ताई लखविदर कौर भी शामिल थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। गांव सरली कलां निवासी रविशेर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे उसके घर के बाहर उसकी ताई लखविदर कौर खड़ी दिखाई दी। रविशेर सिंह ने अपनी ताई को रात के अंधेरे में खड़े होने की वजह पूछी। लखविदर कौर मौके से वापस चले गई। कुछ देर बाद वह अपने बेटे बलदेव सिंह, बहु मनदीप कौर के अलावा जसबीर कौर, अमृतपाल सिंह, गुरभेज सिंह, हरदीप सिंह, महकजोत सिंह, शीतल सिंह, प्रताप सिंह व दो अज्ञात लोगों समेत घर में दाखिल हुई और रविशेर सिंह व उसकी पत्नी की बुरी तरह से मारपीट की। मौके पर एएसआइ अमरजीत सिंह ने पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी