जिस पार्टी का वजूद नहीं बसपा ने उससे किया गठबंधन : ब्रह्मपुरा

शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के सरप्रस्त और पूर्व सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने बैठक करके पार्टी में नियुक्तियां की। इस मौके पर कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में अकाली दल बादल को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। दुख की बात है कि बहुजन समाज पार्टी ने आज उस पार्टी से गठबंधन किया है जिसका सियासी वजूद नहीं बचा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 03:00 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 03:00 AM (IST)
जिस पार्टी का वजूद नहीं बसपा ने उससे किया गठबंधन : ब्रह्मपुरा
जिस पार्टी का वजूद नहीं बसपा ने उससे किया गठबंधन : ब्रह्मपुरा

संसू, खडूर साहिब : शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के सरप्रस्त और पूर्व सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने बैठक करके पार्टी में नियुक्तियां की। इस मौके पर कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में अकाली दल बादल को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। दुख की बात है कि बहुजन समाज पार्टी ने आज उस पार्टी से गठबंधन किया है, जिसका सियासी वजूद नहीं बचा।

रणजीत सिंह ब्रह्मंपुरा ने एसजीपीसी मेंबर बलविदर सिंह वेईपूई, जत्थेदार बलबीर सिंह को उपाध्यक्ष, सतनाम सिंह चोहला साहिब, रत्न सिंह पखोके को सचिव, मास्टर गुरनाम सिंह धुन्न, कुलदीप सिंह जामराय को वर्किग कमेटी मेंबर नियुक्त किया। रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पुत्र मोह में बेबस हो चुके है। सुखबीर सिंह बादल का अहंकार आने वाले विधानसभा चुनाव में बुरी तरह से टूट जाएगा। बहुजन समाज पार्टी के साथ बादल द्वारा किया गया समझौता दोनों पार्टियों के लिए नुकसानदायक साबित होगा। पूर्व विधायक रविदर सिंह ब्रह्मपुरा, जगजीत सिंह चोहला, सतनाम सिंह, जोता सिंह, दलबीर सिंह चंबा ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी