मल्ली, ढिल्लों व अरोड़ा बने नगर सुधार ट्रस्ट के सदस्य

पंजाब सरकार ने आदेश जारी करते नगर सुधार ट्रस्ट तरनतारन के तीन सदस्यों की नियुक्ति की है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 04:24 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 04:24 PM (IST)
मल्ली, ढिल्लों व अरोड़ा बने नगर सुधार ट्रस्ट के सदस्य
मल्ली, ढिल्लों व अरोड़ा बने नगर सुधार ट्रस्ट के सदस्य

जासं, तरनतारन : पंजाब सरकार ने आदेश जारी करते नगर सुधार ट्रस्ट तरनतारन के तीन सदस्यों की नियुक्ति की है। हलका विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री ने ट्रस्ट के चेयरमैन हरजिदर सिंह ढिल्लों की सिफारिश पर पुराने कांग्रेसियों को यह नुमाइंदगी दी है।

पूर्व पार्षद परमजीत सिंह मल्ली, जिला कांग्रेस के महासचिव जसपाल सिंह अरोड़ा व युवा कांग्रेस हरदीप सिंह ढिल्लों को नगर सुधार ट्रस्ट का सदस्य बनाया गया है। डा. धर्मबीर अग्निहोत्री ने बताया कि शहर के विकास में नगर सुधार ट्रस्ट की भूमिका अहम होती है। उन्होंने कहा कि विभिन्न वर्गो को नुमाइंदगी देते हुए ट्रस्ट में सदस्यों की नियुक्ति की गई है। पूर्व पार्षद परमजीत सिंह मल्ली ने विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री का धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी