बेटी के प्रेम विवाह से खफा पिता ने दामाद के परिजनों पर किया हमला, पांच जख्मी

लड़की द्वारा प्रेम विवाह किए जाने से खफा पिता ने अपने परिवार से मिलकर दामाद के परिवारिक सदस्यों पर हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 04:46 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 04:46 PM (IST)
बेटी के प्रेम विवाह से खफा पिता ने दामाद के परिजनों पर किया हमला, पांच जख्मी
बेटी के प्रेम विवाह से खफा पिता ने दामाद के परिजनों पर किया हमला, पांच जख्मी

जागरण संवाददाता, तरनतारन : लड़की द्वारा प्रेम विवाह किए जाने से खफा पिता ने अपने परिवार से मिलकर दामाद के परिवारिक सदस्यों पर हमला कर दिया। इस हमले में दो लड़कियों समेत पांच लोग घायल हो गए। जिनको गुरु नानक देव अस्पताल, अमृतसर दाखिल करवा दिया गया है।

विधान सभा हलका तरनतारन के गांव मन्नण निवासी चरन सिंह (65) ने बताया कि वह कबाड़ की रेहड़ी लगाने का काम करता है। उसके भतीजे धनवंत सिंह ने अपने ही गांव के शरीफ सिंह की लड़की निंदर कौर के साथ कोर्ट मैरिज करवाई। शरीफ सिंह इस विवाह का विरोध करता था।

चरन सिंह ने बताया कि वह अपनी रेहड़ी लेकर घर से निकला ही था कि रास्ते में शरीफ सिंह अपने रिश्तेदार चमकौर सिंह, सारज सिंह, रोशन सिंह, तरलोचन सिंह, जीना सिंह, गोपी सिंह, जैमल सिंह, मनोहर सिंह, नरिंदर सिंह, बगीचा सिंह, हुसैन सिंह, सतनाम सिंह व महिला कौशल्या कौर, गुरमीत कौर, दविंदर कौर के साथ आया। आरोपितों ने पहले चरन सिंह पर हमला किया। बचाव के लिए उसके लड़के बिक्रमजीत सिंह, दविंदर सिंह , लड़की तमन्ना और भतीजी निंदर कौर आगे आए। आरोपितों ने इन सभी पर लाठियों से हमला कर दिया और ईट- पत्थर बरसाए। मारपीट के दौरान आरोपितों ने चरन सिंह का मोबाइल और पांच हजार रुपये भी छीन लिए। पांच लोगों को घायल करके आरोपित फरार हो गए।

डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि घटना का पता चलते थाना झब्बाल के एसएचओ इंस्पेक्टर जसवंत सिंह मौके पर पहुंचे व घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। सिविल अस्पताल से पांचों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए गुरु नानक देव अस्पताल, अमृतसर रेफर कर दिया गया। डीएसपी बल्ल ने बताया कि चरन सिंह के बयानों पर सभी आरोपितों के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी