विधानसभा हलके में चुनाव मुहिम करें तेज : डियाल

शिरोमणि अकाली दल (एससी विग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलजार सिंह रणीके के आदेशों पर जिला अध्यक्ष बख्शीश सिंह डियाल ने पार्टी का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनजीत सिंह मीयांविड की मौजूदगी में नियुक्ति पत्र जारी किए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 03:55 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 03:55 PM (IST)
विधानसभा हलके में चुनाव मुहिम करें तेज : डियाल
विधानसभा हलके में चुनाव मुहिम करें तेज : डियाल

जासं, तरनतारन : शिरोमणि अकाली दल (एससी विग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलजार सिंह रणीके के आदेशों पर जिला अध्यक्ष बख्शीश सिंह डियाल ने पार्टी का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनजीत सिंह मीयांविड की मौजूदगी में नियुक्ति पत्र जारी किए। उन्होंने विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए अभी से प्रत्येक विधानसभा हलके में प्रचार के लिए मुहिम तेज करने के आदेश दिए।

बख्शीश सिंह डियाल ने बताया कि राज्य में शिअद-बसपा गठजोड़ की सरकार आना तय है। डियाल ने गुलजार सिंह जहांगीर को पार्टी का जिला सरपरस्त, मलकीत सिंह जोधपुर को महासचिव नियुक्त किया। इसी तरह जगतार सिंह धूंदा, बलवीर सिंह गिल, देसा सिंह कंग, अमरजीत सिंह, हरजिदर सिंह गंडीविड, शरनजीत भिखीविड, निशान सिंह, सलविदर ढोटा, सुखविदर सिंह, अमरीक सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मलूक सिंह, बलजिदर सिंह, सतविदर बुग्गा, गुरदीप पंजवड़, हीरा सिंह अलिया, तरसेम सिंह कंग, कैप्टन सुच्चा सिंह, जसपाल जंडोके, शमशेर सिंह, बलविदर सिंह, भगवंत सिंह, गुरमीत सिंह, प्रितपाल सिंह जामाराय, दलबीर सिंह, गुरमीत सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। इसके अलावा विधानसभा हलका तरनतारन, पट्टी, खेमकरण, खडूर साहिब, बाबा बकाला से संबंधित नेताओं को भी नियुक्ति पत्र जारी किए गए।

chat bot
आपका साथी