कांग्रेस ने साढ़े चार साल में कोई विकास नहीं किया : संधू

विधानसभा हलका तरनतारन से शिअद प्रत्याशी व पूर्व सीपीएस हरमीत सिंह संधू ने अपने आवास पर वर्करों की बैठक करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव शिअद की जीत होगी और सुखबीर सिंह बादल मुख्यमंत्री बनेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 05:33 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 05:33 PM (IST)
कांग्रेस ने साढ़े चार साल में कोई विकास नहीं किया : संधू
कांग्रेस ने साढ़े चार साल में कोई विकास नहीं किया : संधू

संवाद सहयोगी, तरनतारन : विधानसभा हलका तरनतारन से शिअद प्रत्याशी व पूर्व सीपीएस हरमीत सिंह संधू ने अपने आवास पर वर्करों की बैठक करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव शिअद की जीत होगी और सुखबीर सिंह बादल मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार ने साढ़े चार वर्ष के दौरान कोई विकास नहीं किया। इसके बाद लोग कांग्रेस को मुंह नहीं लगाना चाहते। कांग्रेस हाईकमान ने नई चाल चलते हुए चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया है, जो कभी भी सफल नहीं होगा।

हरमीत सिंह संधू ने कहा कि घर-घर नौकरी, किसानों की कर्जमाफी, बेअदबी के मामले पर इंसाफ, नशा खत्म करने के वादे किसी ओर ने नहीं बल्कि कैप्टन अमरिदर सिंह ने गांव-गांव जाकर किए थे। अस्थायी मुलाजिमों को पक्का करने का आश्वासन दिया गया। परंतु साढ़े चार वर्ष के दौरान मुलाजिमों को पक्का नहीं किया गया। उल्टा हक मांगने पर उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। संधू ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी को केवल नाम का सीएम बनाया गया है क्योंकि राज्य का खजाना भी खाली हो चुका है और कांग्रेस पार्टी अपनी होने वाली हार से अवगत भी हो चुकी है।

इस मौके पर सूरज शर्मा, दीप इंद्र सिंह, गुरविदर सिंह लाली, राज कुमार, सुखपाल सिंह, सुखवंत सिंह, दविदर सिंह, अर्शदीप सिंह, सविदर सिंह, सन्नी शर्मा, लखनपाल सिंह, नवी शर्मा, हरवंत सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी