कांग्रेस सरकार ने घडि़याली आंसू बहाते हुए चन्नी को बनाया सीएम : कैरों

पूर्व मंत्री कैरों ने हलके के विभिन्न गांवों से संबंधित शिअद कार्यकर्ताओं से बैठक करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में शिअद की जीत के लिए लोगों में उत्साह पाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:19 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:19 PM (IST)
कांग्रेस सरकार ने घडि़याली आंसू बहाते हुए चन्नी को बनाया सीएम : कैरों
कांग्रेस सरकार ने घडि़याली आंसू बहाते हुए चन्नी को बनाया सीएम : कैरों

जासं, तरनतारन : पूर्व मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों ने हलके के विभिन्न गांवों से संबंधित शिअद कार्यकर्ताओं से बैठक करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में शिअद की जीत के लिए लोगों में उत्साह पाया जा रहा है। कैरों ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने लोगों को आर्थिक तौर पर कमजोर कर दिया है। साढ़े चार वर्ष के दौरान राज्य का कोई विकास नहीं हुआ। अब घडि़याली आंसू बहाते हुए चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री तो बना दिया है, लेकिन वे रबड़ की स्टैंप की भांति हैं। इस अवसर पर दिलशेर प्रताप सिंह कैरों, गुरमुख सिंह घुल्ला बलेर, सुक्खा सिंह, रमनदीप सिंह, कुलदीप सिंह, बलविदर सिंह सोनी ने संबोधित किया। इस अवसर पर हरजिदर सिंह ठक्करपुरा को शिअद एससी विग का हलका पंट्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर गुरविदर सिंह, आज्ञापाल सिंह, मुख्तार सिंह, हीरा सिंह, हरपाल सिंह, बलदेव सिंह, अमरीक सिंह फौजी, गुरमेज सिंह ठेकेदार, भूपिदर सिंह, कश्मीर सिंह, अमनदीप कौर, सुरजीत कौर, बलबीर कौर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी