विधानसभा चुनाव के लिए वर्कर तैयार रहें : कैरों

पूर्व मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों ने कहा कि उनकी नीति विकास को समर्पित रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 08:04 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 08:04 PM (IST)
विधानसभा चुनाव के लिए वर्कर तैयार रहें : कैरों
विधानसभा चुनाव के लिए वर्कर तैयार रहें : कैरों

संसू, पट्टी : पूर्व मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों ने कहा कि उनकी नीति विकास को समर्पित रही है। वह किसी भी विपक्षी नेता पर कीचड़ उछालने में यकीन नहीं रखते। बल्कि जनता के साथ जुड़कर उनकी सेवा करने में खुशी महसूस करते हैं। अपने आवास पर शिअद कार्यकर्ताओं की बैठक करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव लिए कार्यकर्ता अभी से तैयार हो जाए।

आदेश प्रताप सिंह कैरों ने कहा कि राज्य के लोग जानते हैं कि गरीब वर्ग के लोगों को मुफ्त आटा दाल की सुविधा किसने दिलवाई थी। गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर और कनेक्शन उन्होंने ही दिलवाए थे। कैरों ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने जनता की सेवा में विश्वास रखकर राजनीति की है। आने वाले चुनाव में शिअद की शानदार जीत के लिए युवा विग, आइटी विग, एसओआइ विग, एससी विग के नुमाइंदों के साथ जल्द बैठक की जाएगी।

इस मौके पर गुरमुख सिंह घुल्ला बलेर, गुरचरन सिंह चन्न, सुरिदर कुमार शिदा, खुशविदर सिंह भाटिया मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी