कांग्रेस सरकार ने जनता पर आर्थिक बोझ डाला : कैरों

पूर्व मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने साढ़े चार वर्ष के दौरान आम लोगों पर आर्थिक बोझ डालने के सिवा कुछ नहीं किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 05:12 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 05:12 PM (IST)
कांग्रेस सरकार ने जनता पर आर्थिक बोझ डाला : कैरों
कांग्रेस सरकार ने जनता पर आर्थिक बोझ डाला : कैरों

संसू, पट्टी : पूर्व मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने साढ़े चार वर्ष के दौरान आम लोगों पर आर्थिक बोझ डालने के सिवाय कुछ नहीं किया। इस सरकार ने स्कालरशिप घोटाला, कोविड घोटाला, अनाज घोटाला करके अपने मंत्रियों और विधायकों के घर भरे है। इसका हिसाब आने वाले चुनाव में राज्य की जनता लेगी। अपने आवास पर कैरों ने तीसरे दिन भी बैठकों का सिलसिला जारी रखते कहा कि शिअद की पूर्व सरकार द्वारा गरीब वर्ग के लोगों को जो सुविधाएं दी जा रही थी। उनको बंद कर दिया गया है। कैप्टन सरकार ने चुनावी मेनिफेस्टो को लागू करने के बजाय मंत्रियों, विधायकों के तनखाह और भत्ते बढ़ाए है। पंजाब का विकास पूरी तरह से बंद हो चुका है।

इस मौके पर गुरमुख सिंह घुल्ला बलेर, गुरचरन सिंह चन्न, खुशविदर सिंह भाटिया, बीबी मनजीत कौर, गीता गुप्ता, विनोद खन्ना, किरन शर्मा, बलवीर कौर से कैरों ने विचार-विमर्श करते कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव लिए पट्टी शहर के अलावा हलके के प्रत्येक गांव में बैठकों का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी