गोइंदवाल साहिब में घर के बाहर गोलियां चलाने वाले आरोपित को किया काबू
गांव झंडेर महापुरुखां निवासी हरदीप सिंह के घर के आगे शनिवार रात को फायरिग कर दी गई।
संसू, गोइंदवाल साहिब : गांव झंडेर महापुरुखां निवासी हरदीप सिंह के घर के आगे शनिवार रात को फायरिग कर दी गई। पुलिस ने निशान सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है। हरदीप सिंह ने बताया कि उसका एक बेटा जीवनजोत सिंह परिवार समेत आस्ट्रेलिया रहता है। बेटी गुरप्रीत कौर शादीशुदा है। पत्नी बलविदर कौर की मौत होने कारण वह घर में अकेला ही रहता है। शनिवार की रात साढ़े नौ बजे घर के बाहर गोलियां चलने की आवाज सुनी। हरदीप सिंह ने देखा कि निशान सिंह उसके घर की ओर गोलियां चला रहा था। एएसआइ लखविदर सिंह ने बताया कि निशान सिंह को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से देसी पिस्तौल, चार कारतूस बरामद किए गए। रविवार को उसे अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया। रंजिशन हमलाकर किया घायल
खेमकरण के वार्ड 9 निवासी अशोक कुमार पर जमीन के विवाद में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले के दौरान अशोक कुमार की हड्डी टूट गई। एएसआइ सविदरपाल सिंह ने बताया कि अशोक कुमार के बुजुर्गो के नाम पर डेढ़ मरला जमीन है। इस पर संदीप कुमार टिम्मा जबरदस्ती पशु बांधना चाहता था। अशोक कुमार ने जब विरोध किया तो आरोपित ने अपने साथी अमित केसर निवासी अमृतसर, जोधबीर सिंह निवासी खेमकरण, राकेश कुमार निवासी खेमकरण व दो अज्ञात लोगों से मिलकर हमला कर दिया। अशोक कुमार को अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में हड्डी टूटने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। प्रतिबंधित गोलियों समेत काबू
गोइंदवाल साहिब में गांव ख्वासपुरा के पास जसबीर सिंह निवासी कुड़ीवलाह को 900 प्रतिबंधित गोलियों समेत काबू किया गया। एएसआइ बलराज सिंह ने बताया कि जसबीर सिंह को सूचना के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान उक्त गोलियां बरामद की गई। अवैध लाहन समेत काबू
खेमकरण में एएसआइ गुरदास सिंह ने वार्ड नंबर 2 निवासी जगरूप सिंह उर्फ जग्गू के घर में छापामारी की। इस दौरान 450 किलो लाहन बरामद की गई।