वादे पूरे नहीं होते तो कैप्टन छोड़ें मुख्यमंत्री पद : डॉ. सोहल

तीन वर्ष गुजर जाने के बावजूद कांग्रेस सरकार ने एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 12:35 AM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 06:07 AM (IST)
वादे पूरे नहीं होते तो कैप्टन छोड़ें मुख्यमंत्री पद : डॉ. सोहल
वादे पूरे नहीं होते तो कैप्टन छोड़ें मुख्यमंत्री पद : डॉ. सोहल

संवाद सहयोगी, तरनतारन : तीन वर्ष गुजर जाने के बावजूद कांग्रेस सरकार ने एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया। विपक्षीय पार्टियों से संबंधित वर्करों को सियासी बदलाखोरी का शिकार जरूर बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री को चाहिए कि चुनावी वादे पूरे नहीं होते तो सीएम का पद त्याग दें। यह कहना है आम आदमी पार्टी के तरनतारन हलके के अध्यक्ष डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का।

डिप्टी कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने कहा कि कैप्टन के सभी वायदे झूठे साबित हुए हैं। घर-घर नौकरी, युवाओं को टैबलेट, बेरोजगारी भत्ता, बुजुर्गो को 2500 रुपये पेंशन, 51 हजार की शगुन स्कीम, किसानों की कर्ज माफी, बेअदबी मामले पर इंसाफ, नशा मुक्त पंजाब समेत सभी वादे पूरे नहीं हुए। पंजाब में प्रत्येक दिन तीन युवा नशे कारण मर रहे हैं। देश का अन्नदाता किसान आत्महत्या कर रहा है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह प्रदेश की सुध लेने की बजाय अपनी सरकार के मंत्रियों और विधायकों को भी नहीं मिलते।

इस मौके पट्टी के अध्यक्ष रंजीत सिंह चीमा, खडूर साहिब के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिद्धू, बलदेव सिंह पन्नू, डॉ. बरिदर सिंह, देवी दयाल, फूला सिंह, मास्टर शिंगारा सिंह, रजवंत सिंह ढिल्लों, लक्खा सिंह, चरनजीत सिंह सोढी, सलवंत सिंह कोट, गुरबचन सिंह ठट्ठगढ़, बलदेव सिंह, तजिंदर सिंह हैरी, परमजीत सिंह पंजवड़, सुखदेव सिंह, रंजीत सिंह मोनू, निशान सिंह पन्नू, सुखदेव सिंह कोहाड़का मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी