किसानों आंदोलन के समर्थन में 'आप' निकालेगी बाइक रैली

आम आदमी पार्टी (आप) की बैठक जिला अध्यक्ष गुरविंदर सिंह बहड़वाल की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकाली जा रही है

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 11:59 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 11:59 PM (IST)
किसानों आंदोलन के समर्थन में 'आप' निकालेगी बाइक रैली
किसानों आंदोलन के समर्थन में 'आप' निकालेगी बाइक रैली

संस, तरनतारन : आम आदमी पार्टी (आप) की बैठक जिला अध्यक्ष गुरविंदर सिंह बहड़वाल की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकाली जा रही है। इसके समर्थन में आप द्वारा माझा कालेज में बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा जो जंडियाला चौक में समाप्त होगी।

बहड़वाल ने कहा कि किसानों के आंदोलन को समर्पित यह बाइक रैली पूरी तरह से गैर सियासी होगी। इस मौके बलजीत सिंह खैहरा, कश्मीर सिंह सोहल, लखविंदर सिंह फौजी, गुरदेव सिंह लाखणा, जसबीर सिंह सुरसिंह, हरि सिंह वां, हरप्रीत सिंह धुन्ना, रंजीत सिंह चीमा, लालजीत सिंह भुल्लर, मनजिंदर सिंह सिद्धू, गुरलाल सिंह भगवानपुर, रजिंदर सिंह उसमां, पंजाब सिंह दुग्गल, रंजीत सिंह रसूलपुर, वरिदर सिंह धामी मौजूद थे। इधर, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेतृत्व में जंडियाला गुरु रेलवे स्टेशन के बाहर रेल रोको आंदोलन शुक्रवार को 121 वें दिन भी जारी रहा। धरने को संबोधित करते हुए किसान नेता रणबीर सिंह राणा ने कहा कि 23 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च के लिए किसानों का जत्था गोल्डन गेट से रवाना किया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा लाए प्रस्ताव रोकने का फैसला स्वागत करने योग्य है । उन्होंने कहा कि 26 जनवरी की परेड में पूरे पंजाब के लाखों ट्रैक्टर दिल्ली मोर्चे में पहुंचेंगे। इस मौके पर बलराज सिंह सेरों, गुरिदरबीर सिंह, गुरजंट सिंह, भूपिदर सिंह, मखन सिंह, मनजिदर सिंह, गुरजीत सिंह, जसवंत सिंह आदि ने संबोधित किया।

टोल प्लाजा मानावाला पर कृषि कानून रद करने के लिए रखी भूख हड़ताल 26 वें दिन भी जारी रही। इसमें मनजीत कौर, बलबीर कौर, हरभजन कौर, नरिदर कौर, जसबीर कौर, सुरिदर कौर सुल्तानविड, अमरीक कौर, शरनजीत कौर, वरिदर कौर, जसविदर कौर, लखविदर कौर, रणजीत कौर आदि मौजूद रहीं। इधर, राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक के घर के बाहर व कत्थूनंगल टोल प्लाजा पर भी किसानों का धरना जारी रहा।

chat bot
आपका साथी