कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना देकर की नारेबाजी

स्कालरशिप घोटाले के खिलाफ आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश सचिव बलजीत सिंह खैहरा की अगुआई में डीसी कार्यालय समक्ष पांचवें दिन धरना देते कैप्टन सरकार खिलाफ नारेबाजी की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:47 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:47 PM (IST)
कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना देकर की नारेबाजी
कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना देकर की नारेबाजी

जासं, तरनतारन : स्कालरशिप घोटाले के खिलाफ आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश सचिव बलजीत सिंह खैहरा की अगुआई में डीसी कार्यालय समक्ष पांचवें दिन धरना देते कैप्टन सरकार खिलाफ नारेबाजी की गई। बलजीत सिंह खैहरा ने कहा कि कैप्टन सरकार की बेईमानी जगजाहिर हो चुकी है। इस मौके पर बलदेव सिंह पन्नू, हरमनजीत सिंह उसमां, गुरविदर सिंह बहिड़वाल, कश्मीर सिंह सोहल, गुरदेव सिंह लाखणा, रणजीत सिंह चीमा, मनजिदर सिंह लालपुरा, लालजीत सिंह भुल्लर, अंजू वर्मा, गुरसेवक सिंह औलख, हरजीत सिंह संधू, रजिदर सिंह उसमां, कुलवंत सिंह कलसी, लखविदर सिंह फौजी, हरप्रीत सिंह धुन्ना, गुरलाल सिंह भगवानपुरा मौजूद थे। कांग्रेस सरकार से जनता निराश : करमूवाला

खडूर साहिब में एसजीपीसी के पूर्व महासचिव गुरबचन सिंह करमूवाला ने बैठक के दौरान पूर्व सीपीएस हरमीत सिंह संधू की अगुआई में शिअद वर्करों में उत्साह बढ़ने का दावा करते कहा कि सुखबीर सिंह बादल को पंजाब का सीएम बनाने लिए वर्कर पूरी तरह से उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन की सरकार ने राज्य के लोगों को महंगाई, भ्रष्टाचार के बिना निराशा ही दी है। हरमीत सिंह संधू ने कहा कि खडूर साहिब में शिअद की मजबूती लगातार बढ़ने से आम लोगों में उत्साह पाया जा रहा है, क्योंकि लोग कांग्रेस से निजात चाहते हैं। इस बैठक के दौरान लखविदर कौर, सरदूल सिंह, दिलबाग सिंह, बंता सिंह, सतवंत सिंह, जगतार सिंह, काला सिंह, गुरसेवक सिंह समेत कई परिवारों ने आम आदमी पार्टी व कांग्रेस छोड़ शिअद में शामिल होने का एलान किया। इन परिवारों को पूर्व सीपीएस हरमीत सिंह संधू ने सम्मानित किया। इन परिवारों को पूर्व सीपीएस हरमीत सिंह संधू ने सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी