शांतिपूर्ण धरने पर लाठीचार्ज करने पर आप के नेताओं ने खट्टर सरकार का पुतला फूंका

किसानों पर पुलिस की ओर से लाठीचार्ज करने पर आम आदमी पार्टी की ओर से शहर में रोष मार्च करके खट्टर सरकार का पुतला फूंका गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 11:57 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 11:57 PM (IST)
शांतिपूर्ण धरने पर लाठीचार्ज करने पर आप के नेताओं ने खट्टर सरकार का पुतला फूंका
शांतिपूर्ण धरने पर लाठीचार्ज करने पर आप के नेताओं ने खट्टर सरकार का पुतला फूंका

जागरण संवाददाता, तरनतारन : करनाल में शांतिपूर्ण धरना दे रहे किसानों पर पुलिस की ओर से लाठीचार्ज करने पर आम आदमी पार्टी की ओर से शहर में रोष मार्च करके खट्टर सरकार का पुतला फूंका गया। इस मौके पर आप के जिला प्रधान गुरविदर सिंह बहिड़वाल, लोकसभा हलके के इंचार्ज बलजीत सिंह खैहरा, डा. कश्मीर सिंह सोहल, गुरदेव सिंह लाखणा, रंजीत सिंह चीमा, मनजिदर सिंह सिद्धू, लालजीत सिंह भुल्लर, सरवण सिंह धुन्न, जसबीर सिंह, गुरसेवक सिंह औलख, अंजू वर्मा, नीलम शर्मा, भूपिदर कौर, कंवलजीत सिंह मझैल, गुरदेव सिंह संधू, दिलबाग सिंह काले, लखविदर सिंह फौजी, हरप्रीत सिंह धुन्ना, वरिदर सिंह धामी, कुलवंत सिंह कलसी, शेर सिंह, बलजीत सिंह, बलदेव सिंह पन्नू आदि मौजूद रहे।

वहीं पड़ोसी जिले अमृतसर में भी आप ने प्रदर्शन किया। इस दौरान हाल गेट पर पहुंचे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला भी फूंका। पार्टी वर्करों के प्रदर्शन के चलते हाल गेट पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। हाल गेट से रामबाग की ओर जाती सड़क, वाल सिटी की ओर जाने वाला रास्ता व रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते पर वाहन रुक गए। तकरीबन पौने घंटे तक वाहन चालक यहां फंसे रहे। आम आदमी पार्टी की अध्यक्ष जीवन जोत कौर ने कहा कि हरियाणा के करनाल में किसानों पर पुलिस द्वारा किए गए अत्याचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जिम्मेदार हैं। क्योंकि नरेंद्र मोदी व खट्टर सरकार किसानों की आवाज सुनने की बजाय उसे दबाना चाहती है। आप नेता इकबाल सिंह भुल्लर ने कहा कि इस लाठीचार्ज में एक किसान की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि किसानों का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इस अवसर पर हरवंत सिंह उमरानंगल, सीमा सोढी, अशोक तालवाड़, जसविदर सिंह, कुलदीप सिंह धारीवाल, हरभजन सिंह, डा. इंद्रपाल, मुनीष अग्रवाल, गुलजार सिंह बिट्टू, ओमप्रकाश गब्बर, जसबीर संधू, रशपाल सिंह, कुलदीप सिंह, मास्टर जसविदर सिंह बलदेव सिंह, हरजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, राजीव भगत, राजिदर पलाह, बलजीत सिंह, रिकू आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी