बाबा साहेब का सपना पूरा करने लिए आप की सरकार बनाना जरूरी : पन्नू

आम आदमी पार्टी (एससी विग) जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह पन्नू उपाध्यक्ष हरमनजीत सिंह उसमां ने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर के सपने को साकार करने के लिए आप द्वारा राज्य भर में मुहिम शुरू की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Oct 2021 07:46 PM (IST) Updated:Tue, 05 Oct 2021 07:46 PM (IST)
बाबा साहेब का सपना पूरा करने लिए आप की सरकार बनाना जरूरी : पन्नू
बाबा साहेब का सपना पूरा करने लिए आप की सरकार बनाना जरूरी : पन्नू

संसू, तरनतारन : आम आदमी पार्टी (एससी विग) जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह पन्नू, उपाध्यक्ष हरमनजीत सिंह उसमां ने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर के सपने को साकार करने के लिए आप द्वारा राज्य भर में मुहिम शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि शहरों और गांवों के गली-मोहल्लों में जाकर पार्टी के वालंटियरों द्वारा लोगों को बताया जाएगा कि बाबा साहेब का आखिर सपना क्या था। पन्नू ने कहा कि बराबर के अधिकार में सभी को शिक्षा, सेहत, रोजगार व न्याय मिलना चाहिए। यह तभी संभव होगा, जब राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। लोकसभा हलके के इंचार्ज बलजीत सिंह खैहरा, जिला अध्यक्ष गुरविदर सिंह बहिड़वाल, मीडिया इंचार्ज हरप्रीत सिंह धुन्ना ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर पंजाब के लोगों को सुविधा दिलाने लिए आप की सरकार बनाई जाए।

इस मौके पर निर्मल सिंह भट्टी, लखबीर माणोचाहल, कश्मीर सिंह लालपुरा, बलविदर सिंह मट्टू, निर्मल सिंह भग्गूपुर, हरविदर सिंह जोड़ा, रणजीत सिंह लौहका, रेशम सिंह सुरसिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी