विधायक मीत हेयर ने सुखबीर पर लगाया जनता का पैसा लूटने का आरोप
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश युवा विग के अध्यक्ष व बरनाला से विधायक मीत हेयर ने विधानसभा हलका खडूर साहिब के वर्करों के साथ संवाद करते हुए आरोप लगाया कि शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब को दोनों हाथों से लूटकर दिल्ली में आलीशान होटल बनाया जिसके कमरे का किराया 3500 से 3 लाख रुपये तक है।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश युवा विग के अध्यक्ष व बरनाला से विधायक मीत हेयर ने विधानसभा हलका खडूर साहिब के वर्करों के साथ संवाद करते हुए आरोप लगाया कि शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब को दोनों हाथों से लूटकर दिल्ली में आलीशान होटल बनाया, जिसके कमरे का किराया 3500 से 3 लाख रुपये तक है। उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल ने कभी हल नहीं चलाया, परंतु अपने पिता प्रकाश सिंह बादल की सरकार में पूरी तरह से लूट मचाई।
विधायक मीत हेयर ने कहा कि पंजाब में युवा पीढ़ी नशे की दलदल का शिकार होकर मौत के मुंह में जा रही है। राज्य की जनता को चाहिए कि किसानी और जवानी को बचाने के लिए इस बार सोच समझकर मतदान करे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर ही राज्य का भला हो सकता है, क्योंकि मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा लोगों के साथ केवल वादे किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष गुरविदर सिंह बहिड़वाल, बलजीत सिंह खैहरा, गुरसेवक सिंह औलख, सेवकपाल सिंह झंडेर, मनजिदर सिंह सिद्धू, बलजीत सिंह, इंद्रजीत हैरी, राजिदर सिंह उस्मा, हरप्रीत सिंह धुन्ना, हरप्रीत सिंह संधू, शमशेर सिंह कल्ला, धर्म सिंह काहलवां, अमरिदर सिंह अैमी, कारज सिंह ब्रह्मपुरा, केवल कृष्ण, बब्बू फतेहाबाद, दविदर गोरखा, रणजीत पवार मौजूद थे।