डा. सोहल की नियुक्ति से आप वर्करों में खुशी : गंडीविड

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान ने विधानसभा हलका तरनतारन से डा. कश्मीर सिंह सोहल को इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 06:49 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 06:49 PM (IST)
डा. सोहल की नियुक्ति से आप वर्करों में खुशी : गंडीविड
डा. सोहल की नियुक्ति से आप वर्करों में खुशी : गंडीविड

संसू, झब्बाल : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान ने विधानसभा हलका तरनतारन से डा. कश्मीर सिंह सोहल को इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इससे पार्टी के वर्करों में खुशी का माहौल पाया जा रहा है। यह विचार आप के वालंटियर सरबजीत सिंह गंडीविड ने व्यक्ति किए। उन्होंने नियुक्ति पर पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते कहा कि डा. कश्मीर सिंह सोहल का सियासी कद ओर ऊंचा हो गया है, क्योंकि वह पार्टी में रहकर पिछले लंबे समय पार्टी की सेवा करते आ रहे है। सरबजीत सिंह ने विश्वास दिलाया कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत लिए दिन-रात एक किया जाएगा। इस मौके पर राजा सिंह, राजबीर सिंह गंडीविड, रणजीत सिंह गंडीविड, बलविदर सिंह गंडीविड, कुलविदर सिंह गंडीविड मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी