मलेशिया में खेलने जाएंगे पंजाब के नौ खिलाड़ी

रोअ फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से एशियन गेम्स में खिलाडि़यों को चयनित करने के लिए ट्रायल करवाए गए जिसमें देश भर से 100 खिलाड़ियों ने मलेशिया में खेलने लिए जाना है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 05:00 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 05:00 PM (IST)
मलेशिया में खेलने जाएंगे पंजाब के नौ खिलाड़ी
मलेशिया में खेलने जाएंगे पंजाब के नौ खिलाड़ी

जासं, तरनतारन : रोअ फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से एशियन गेम्स में खिलाडि़यों को चयनित करने के लिए ट्रायल करवाए गए, जिसमें देश भर से 100 खिलाड़ियों (महिला-पुरुष) ने मलेशिया में खेलने लिए जाना है। इसमें नौ खिलाड़ी पंजाब के विभिन्न जिलों से चुने गए हैं। यह जानकारी जिम वेलफेयर एसोसिएशन इंडिया के उपाध्यक्ष दिलबाग सिंह कंडा ने दी। उन्होंने बताया कि पंजाब से संबंधित सहजबीर सिंह, भूपिदर सिंह, रणबीर सिंह, जोबनप्रीत सिंह, दिलावर सिंह, वरुण शर्मा, राहुलदीप सिंह, गुरप्रीत कौर के अलावा दिलबाग सिंह कंडा का चयन हुआ है। दिलबाग सिंह कंडा ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि एशिया खेलों में हिस्सा लेकर खिलाड़ी पंजाब का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर मंजीत सिंह कंडा, वरिदर सूरी और जंडियाला गुरु उपस्थित थे। गांव दनियाल में वालीबाल टूर्नामेंट करवाया

इसी तरह रइया के अंतर्गत आते गांव दनियाल में गांव वासियों व एनआरआइज के सहयोग से वालीबाल टूर्नामेंट करवाया गया। इसमें अलग अलग जिलों से आई टीमों ने शिरकत की और अपना दमखम दिखाया। इसमें फाइनल मुकाबला होशियारपुर व दनियाल की टीम के मध्य हुआ। इस मुकाबले में होशियारपुर की टीम ने गांव दनियाल की टीम को हरा कर पहला स्थान हासिल किया। मुख्य मेहमान के रूप में निरवैर सिंह साबी चेयरमैन ब्लाक समिति खडूर साहिब, इंस्पेक्टर संदीप सिंह, सरपंच प्रदीप सिंह विशेष तौर पर पहुंचे। जसपाल सिंह टोनी ने आए हुए मेहमानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर गुरमीत सिंह, अमनदीप सिंह, अनिल शर्मा, पुनीत शर्मा, मिट्टू, सिमरप्रीत सिंह, लवप्रीत सिंह, सोनू, गगनदीप सिंह, गुरमीत सिंह, प्रभ सिंह, अमर सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी