विदेश भेजने के नाम पर ठगी मारी, रेड विजन कंसल्टेंट के मालिक और मैनेजर पर केस

अमनदीप एवेन्यू निवासी मनोहर सिंह की बेटी सुखमनप्रीत कौर को विदेश भेजने के नाम पर 6.13 लाख की ठगी मारने के मामले में केस दर्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 03:00 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 03:00 AM (IST)
विदेश भेजने के नाम पर ठगी मारी, रेड विजन कंसल्टेंट के मालिक और मैनेजर पर केस
विदेश भेजने के नाम पर ठगी मारी, रेड विजन कंसल्टेंट के मालिक और मैनेजर पर केस

जासं, तरनतारन : अमनदीप एवेन्यू निवासी मनोहर सिंह की बेटी सुखमनप्रीत कौर को विदेश भेजने के नाम पर 6.13 लाख की ठगी मारने के मामले में केस दर्ज किया गया है। मनोहर सिंह ने बताया कि मोहाली के फेस नंबर 7 स्थित रेड विजन कंसल्टेंट के मालिक गुरप्रीत सिंह, मैनेजर अगमबीर सिंह के अलावा अमनदीप कौर, प्रभजोत कौर ने उसकी बेटी सुखमनप्रीत कौर को विदेश भेजने के लिए 6.13 लाख की राशि ली। निर्धारित समय पर लड़की को विदेश नहीं भेजा न ही पैसे लौटाए। शिकायत की जांच डीएसपी जगीर सिंह ने व शुक्रवार को आरोपितों पर केस दर्ज किया गया। प्रतिबंधित गोलियों समेत काबू

पट्टी में खेमकरण रोड पर नाके के दौरान एसआइ अमरीक सिंह ने शरनजीत सिंह निवासी ठक्करपुरा को 390 प्रतिबंधित गोलियों समेत काबू किया। डीएसपी कुलजिदर सिंह ने बताया कि शरनजीत सिंह पर संदेह था कि वह मादक पदार्थ बेचता है। इसके आधार पर एसआइ अमरीक सिंह ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी दौरान 390 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की गई। शुक्रवार को आरोपित को नामजद कर लिया गया। 50 ग्राम अफीम बरामद

खडूर साहिब में पुलिस पार्टी ने कुलदीप सिंह निवासी खडूर साहिब को गुरुद्वारा साहिब के पास नाके के दौरान काबू अफीम समेत काबू किया। एएसआइ सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपित की तलाशी के दौरान 50 ग्राम अफीम बरामद की गई। थाना गोइंदवाल साहिब के मुखी केवल सिंह ने बताया कि आरोपित खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी