पुलिस में भर्ती होने के लिए 400 युवा बहा रहे पसीना, दी जा रही मुफ्त ट्रेनिग

राज्य सरकार की ओर से पंजाब पुलिस में युवाओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 06:00 AM (IST)
पुलिस में भर्ती होने के लिए 400 युवा बहा रहे पसीना, दी जा रही मुफ्त ट्रेनिग
पुलिस में भर्ती होने के लिए 400 युवा बहा रहे पसीना, दी जा रही मुफ्त ट्रेनिग

धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन: राज्य सरकार की ओर से पंजाब पुलिस में युवाओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दस हजार युवाओं को कांस्टेबल से सब इंस्पेक्टर तक के पद के लिए नौकरी दी जानी है। डीजीपी दिनकर गुप्ता के विशेष उद्यम से जिले में 400 से अधिक युवाओं को पंजाब पुलिस में भर्ती होने की निश्शुल्क ट्रेनिग दी जा रही है। उनका एक ही लक्ष्य है पुलिस में भर्ती होना। वे जी जान से इसमें जुटे हुए हैं। इतना ही नहीं, आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों के छोटे बच्चों को खेलों से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस लाइन में 400 मीटर के ट्रैक पर युवाओं का स्टेमिना बढ़ाने, रनिंग, लांग जंप, हाई जंप और अन्य कई तरह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लाइन इंचार्ज शमशेर सिंह की अगुआई में युवाओं को ट्रेनिग देने के लिए पहले उनका पंजीकरण किया गया। आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज तस्वीरों के साथ फार्म भरकर पुलिस लाइन में जमा करवाने के बाद युवाओं को रोजाना सुबह सात बजे एक घंटे के लिए ट्रेनिग दी जा रही है। इनमें लड़कियां भी अपना पसीना बहा रही हैं। एसएसपी ध्रुमन एच निबाले इस पर खुद निगरानी रखे हुए हैं। एसएसपी ध्रुमन एच निबाले ने पंजाब पुलिस में भर्ती हो रहे इन युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए उनके साथ समय व्यतीत किया। आइपीएस अफसरों से प्रेरित होकर पंजाब पुलिस में जाने की सोची

इस मौके पर गुरलीन सिंह, सेवकपाल सिंह, नवदीप सिंह, कुलविदर सिंह ने बताया कि महिला आइपीएस अधिकारी गुरप्रीत देओ और नौनिहाल सिंह से प्रेरित होकर उन्होंने पंजाब पुलिस में भर्ती होने का सोचा। इसके लिए वह खूब पसीना बहा रहे हैं। एसएसपी निबाले ने इन युवाओं का हौसला बढ़ाते कहा कि रोजाना की जा रही मेहनत एक दिन जरूर कामयाबी दिलाएगी। छोटे बच्चों को दी जा रही बाक्सिंग की ट्रेनिग

आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों से संबंधित छोटे बच्चों को बाक्सिग की ट्रेनिग भी दी जा रही है। छोटे बच्चों को ट्रेनिग देने के लिए एएसआइ गुरविदर सिंह को कोच नियुक्त किया गया है। एएसआइ गुरविदर ने बताया कि छोटे बच्चों में खेलों से जुड़ने का काफी उत्साह दिख रहा है। आउटडोर स्टेडियम में पंजाब पुलिस की भर्ती के लिए पसीना बहाने वाले युवाओं को देखकर छोटे बच्चों का हौसला बढ़ रहा है।

chat bot
आपका साथी