रेहड़ी पर पत्नी व पोते को लेकर दवाई लेने जा रहा था, कार की टक्कर से 100 गज तक उछलकर गिरे, तीनों की मौत

कस्बा पट्टी के पास चूसलेवड़ मोड़ पर हरिके पत्तन की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में रेहड़ी आ गई। रेहड़ी पर सवार बुजुर्ग दंपती व उनके दस वर्षीय पोते की हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने भागने का प्रयास किया परंतु लोगों ने पीछा करके उसे दबोच लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 05:48 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 05:48 PM (IST)
रेहड़ी पर पत्नी व पोते को लेकर दवाई लेने जा रहा था, कार की टक्कर से 100 गज तक उछलकर गिरे, तीनों की मौत
रेहड़ी पर पत्नी व पोते को लेकर दवाई लेने जा रहा था, कार की टक्कर से 100 गज तक उछलकर गिरे, तीनों की मौत

जागरण संवाददाता, तरनतारन : कस्बा पट्टी के पास चूसलेवड़ मोड़ पर हरिके पत्तन की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में रेहड़ी आ गई। रेहड़ी पर सवार बुजुर्ग दंपती व उनके दस वर्षीय पोते की हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने भागने का प्रयास किया, परंतु लोगों ने पीछा करके उसे दबोच लिया।

गांव चूसलेवड़ निवासी 60 वर्षीय रेशम सिंह दो बच्चों का पिता था। मेहनत मजदूरी का काम करने वाले रेशम सिंह के दांतों में तीन दिन से दर्द था। पशुओं का चारा ढोने वाले रेहड़ी लेकर रेशम सिंह शुक्रवार को अपने घर से पट्टी अस्पताल रवाना हुआ। रेशम सिंह के साथ उसकी पत्नी दर्शन कौर (56) व दस वर्षीय पोता प्रिस भी रेहड़ी पर सवार हो गए। घर से दो किलो मीटर की दूरी पर (चूसलेवड़ मोड़ के पास) पहुंचे थे कि हरिके पत्तन की ओर से तेज रफ्तार कार (नंबर एचआर 24 के 0810) ने रेहड़ी को टक्कर मार दी। कार की चपेट में आते ही रेहड़ी करीब 100 गज की दूरी पर जा गिरी। हादसे दौरान रेशम सिंह व उसके पोते प्रिस की मौके पर मौत हो गई। दर्शन कौर को अमृतसर के अस्पताल ले जाया गया, यहां पर बाद दोपहर दर्शन कौर ने भी दम तोड़ दिया। हादसे का पता चलते ही थाना सदर पट्टी के प्रभारी इंस्पेक्टर जसविदर सिंह बराड़ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कार चालक ने भागने का प्रयास किया, परंतु स्थानीय लोगों ने पीछा करके उसे भिखीविड की तरफ भागते हुए काबू कर लिया। कार चालक की पहचान तेजिदर सिंह निवासी गांव सैदों के तौर पर हुई है। डीएसपी कुलजिदर सिंह का कहना है कि कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके तीनों शवों को पोस्टमार्टम लिए पट्टी के अस्पताल भेज दिया गया है। प्रिस ने दादा के साथ जाने की जिद नहीं छोड़ी तो दादी ने बिठाया था गोद में

रेशम सिंह मेहनत मजदूरी करके अपने दोनों बच्चों की शादी कर चुका था। अब रेशम सिंह खेतों से पशुओं का चारा लाने का काम करता था। छह माह पहले ही उसने तीन टायरों वाली रेहड़ी खरीदी थी। बेटे मंगल सिंह ने बताया कि पट्टी के सिविल अस्पताल में दांतों के डाक्टर के पास दवाई लेने के लिए उसका पिता रेशम सिंह रवाना हुआ। रेहड़ी पर सवार होते ही रेशम सिंह ने अपने पोते प्रिस को कहा कि घर जाकर अपनी मां के साथ खेले, परंतु प्रिस ने दादा के साथ जाने की जिद की। दादा रेशम सिंह ने उसे तीन बार साथ ले जाने से मना किया। प्रिस ने जब जिद न छोड़ी तो दादी दर्शन कौर उसे गोद में उठा रेहड़ी पर बैठ गई। परंतु क्या पता था कि दादी की गोद में बैठा प्रिस घर नहीं लौटेगा। गांव चूसलेवड़ के सरपंच नरिदर सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर सुनते ही पूरा इलाका गमगीन हो गया। पट्टी के विधायक हरमिदर सिंह गिल, चेयरमैन सुखविदर सिंह सिद्धू, पूर्व मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों, एसजीपीसी मेंबर खुशविदर सिंह भाटिया ने परिवार से हमदर्दी का प्रगटावा किया।

chat bot
आपका साथी