शादी का झांसा देकर 16 वर्षीय लड़की को भगाया, केस दर्ज

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को शादी झांसा देकर भगाने के आरोप में पुलिस ने युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर कर कार्रवाई शुरू कर दी है

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 11:24 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 11:24 PM (IST)
शादी का झांसा देकर 16 वर्षीय लड़की को भगाया, केस दर्ज
शादी का झांसा देकर 16 वर्षीय लड़की को भगाया, केस दर्ज

संसू, चोहला साहिब : थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को शादी झांसा देकर भगाने के आरोप में पुलिस ने युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआइ लखबीर कौर ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर गांव राणीवल्लाह निवासी आरोपित बलकरन सिंह के खिलाफ थाना चोहला साहिब में मामला दर्ज किया गया है। आरोपित को जल्द काबू कर लिया जाएगा। युवक का अपहरण करने पर मामला दर्ज

इधर, युवक का अपहरण करने के आरोप में थाना चोहला साहिब पुलिस ने मेजर सिंह नामक व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव घड़का निवासी बलदेव सिंह ने बताया कि उसके लड़के अमरजीत सिंह (20) को मेजर सिंह शनिवार की शाम अपने घर लेकर गया। देर रात तक उसका लड़का घर नहीं लौटा। अमरजीत को काफी ढूंढा, परंतु वह कहीं नहीं मिला।

बलदेव ने बताया कि इस संबंध में जब उसने मेजर सिंह से पूछा तो वह संतोषजनक कोई जवाब नहीं दे पाया। बलदेव सिंह को संदेह है कि मेजर सिंह ने उसके लड़के का अपहरण किया है। एएसआइ गुरदीप सिंह ने बताया कि आरोपित मेजर सिंह के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। लाहन बरामद, आरोपित फरार

इधर, थाना सरहाली की पुलिस ने गांव शकरी में मेवा सिंह के घर पर छापामारी करके 400 लीटर लाहन बरामद की। एएसआइ सरवन कुमार ने आरोपित मौके से फरार हो गया। थाना सरहाली कलां में आरोपित के विरुद्ध एक्साइज एक्ट अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है।

नशीली गोलियों सहित युवक काबू

इसी तरह थाना सरहाली के एएसआइ पूर्ण सिंह ने गांव पुल सुआ सुहावा नजदीक गश्त दौरान संदीप सिंह को काबू किया। तलाशी दौरान उसके कब्जे से 140 नशीली गोलियां बरामद हुई। आरोपित के विरुद्ध थाना सरहाली में एनडीपीएस एक्ट अधीन मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी