प्रतिबंधित गोलियां बेचने जा रहा दंपती गिरफ्तार

नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ चलाए अभियान के तहत पुलिस ने एक दंपती को काबू किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 05:45 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 11:35 PM (IST)
प्रतिबंधित गोलियां बेचने जा रहा दंपती गिरफ्तार
प्रतिबंधित गोलियां बेचने जा रहा दंपती गिरफ्तार

संवाद सूत्र, भिखीविड : नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ चलाए अभियान के तहत पुलिस ने एक दंपती को काबू किया। उनके कब्जे से 1200 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की गई। थाना भिखीविड में मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

डीएसपी लखबीर सिंह ने बताया कि एएसआइ नरेश कुमार को सूचना मिली कि अमनदीप कौर व उसका पति गुरध्यान सिंह गोगा प्रतिबंधित गोलियां बेचने जा रहे है। सोमवार को दोनों को मोटरसाइकिल पर जाते समय रुकने का इशारा किया गया, परंतु गुरध्यान ने मोटरसाइकिल भगा लिया। पुलिस ने पीछा किया तो गोगा का मोटरसाइकिल फिसल गया। पति-पत्नी सड़क पर गिर गए। दोनों को काबू करके तलाशी ली तो उनसे 1200 प्रतिबंधित गोलियां मिलीं। नाके के दौरान बरामद हुई 481 प्रतिबंधित गोलियां

बलेर रोड पर एसआइ पन्ना लाल ने वार्ड नंबर पांच निवासी हरजिदर सिंह जिदर व महिला बलजीत कौर से सब इंस्पेक्टर पन्ना लाल ने 481 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की है। ये गोलियां बेचने के लिए जा रहे आरोपितों के बारे में पुलिस को सूचना मिल गई थी। इसके आधार पर दोनों को रोककर तलाशी ली गई। थाना भिखीविड में उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हेरोइन समेत दो काबू

वहीं खडूर साहिब मे पुलिस ने गुरजंट सिंह जंटा, गुरदेव सिंह नौनी दोनों निवासी गांव फैलोके को 18 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया। थाना गोइंदवाल साहिब के प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि दोनों आरोपित नशा बेचने का काम करते है। कस्बा फतेहाबाद के पास नाके दौरान दोनों को रोककर तलाशी ली गई। 18 ग्राम हेरोइन बरामद करके सोमवार को दोनों को जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी