यूथ कांग्रेसियों ने खच्चर रेहड़ा चलाकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों का किया विरोध

पेट्रोल-डीजल सहित रसोई गैस की बढ़ रही कीमतों के खिलाफ विधानसभा यूथ कांग्रेस संगरूर द्वारा शहर में केंद्र सरकार के खिलाफ खच्चर रेहड़ा चलाकर रोष प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 04:39 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 04:39 PM (IST)
यूथ कांग्रेसियों ने खच्चर रेहड़ा चलाकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों का किया विरोध
यूथ कांग्रेसियों ने खच्चर रेहड़ा चलाकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों का किया विरोध

जागरण संवाददाता, संगरूर

पेट्रोल-डीजल सहित रसोई गैस की बढ़ रही कीमतों के खिलाफ विधानसभा यूथ कांग्रेस संगरूर द्वारा शहर में केंद्र सरकार के खिलाफ खच्चर रेहड़ा चलाकर रोष प्रदर्शन किया गया। सोमवार को पेट्रोल 102.84 व डीजल 91.34 रुपये तक पहुंच गया है।

हलका प्रधान साजन कांगड़ा की अगुआई में यूथ कांग्रेसियों द्वारा लोगों को साथ में लेकर नारेबाजी की गई। खच्चर रेहड़ी को चलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए प्रधान साजन कांगड़ा ने कहा कि महंगाई ने आम लोगों का संतुलन बिगाड़कर रख दिया है। अपने सात वर्षों के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को बर्बाद कर दिया है। वह दुखी जनता की आवाज सुनने की बजाय अपनी मन की बात सुनाने पर लगे हैं। पूर्व पार्षद नछत्तर सिंह, यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया के हलका कोआर्डिनेटर सुखविदर सुखी, प्रदीप बाक्सर, अमन भिदा, जस्सू भिडरा, जसपाल सिंह, अवतार सिंह, जगसीर सिंह, अवतार बंगावाली, विकी मंगवाल, प्रवीन कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी