काली देवी मंदिर में मनाया गया योग दिवस

भारतीय योग संस्थान संगरूर द्वारा शक्ति भवन काली माता मंदिर में प्रधान मोदन सिंह की अगुआई में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 04:27 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 04:27 PM (IST)
काली देवी मंदिर में मनाया गया योग दिवस
काली देवी मंदिर में मनाया गया योग दिवस

जागरण संवाददाता, संगरूर

भारतीय योग संस्थान संगरूर द्वारा शक्ति भवन काली माता मंदिर में प्रधान मोदन सिंह की अगुआई में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इसमें श्री दुर्गा सेवा दल संगरूर के प्रधान अरूप सिगला मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। वहीं शहर के विभिन्न स्थानों पर योग आसन करने वाली ब्रांचों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। मुख्य मेहमान द्वारा ज्योति प्रचंड कर योग की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि योग से कई भयानक बीमारियों से बचा जा सकता है। इसे सभी को जिदगी का हिस्सा बनाना चाहिए। जिला प्रधान राज कुमार जिदल ने विभिन्न योग क्रियाएं करवाईं। जोन प्रधान मोदन सिंह, रमेश कुमार, संजीव गर्ग द्वारा योग आसन पर तैयार की किताब मुख्य मेहमान द्वारा रिलीज कर लोगों को बांटी गई। आखिर में सदस्यों द्वारा भजन करने पश्चात मुख्य मेहमान को सम्मानित किया गया। किरन, अंजू गर्ग, रीटा रानी, नीलम मित्तल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी