डा. वीर सिंह के जन्मदिन को समर्पित सेमिनार में साहित्यकारों ने पेश की रचनाएं

श्री गुरु गोबिद सिंह स्टडी सर्किल संगरूर जोन द्वारा पंजाबी साहित्य के पितामाह डा. भाई वीर सिंह के जन्मदिन को समर्पित सेमिनार का आयोजन शहीद भाई हिम्मत सिंह धर्मशाला में किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 04:24 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 04:24 PM (IST)
डा. वीर सिंह के जन्मदिन को समर्पित सेमिनार में साहित्यकारों ने पेश की रचनाएं
डा. वीर सिंह के जन्मदिन को समर्पित सेमिनार में साहित्यकारों ने पेश की रचनाएं

जागरण संवाददाता, संगरूर

श्री गुरु गोबिद सिंह स्टडी सर्किल संगरूर जोन द्वारा पंजाबी साहित्य के पितामाह डा. भाई वीर सिंह के जन्मदिन को समर्पित सेमिनार का आयोजन शहीद भाई हिम्मत सिंह धर्मशाला में किया गया। प्रधान अजमेर सिंह, सुरिदरपाल सिदकी सदस्य विश्व तालमेल कमेटी, हरभजन सिंह ने प्रधानगी की।

सुरिदरपाल सिदकी ने सेमिनार में पहुंचे विद्वानों व साहित्यारों का स्वागत किया। उन्होंने स्टडी सर्किल द्वारा मनाए जा रहे 50 वर्षीय गोल्डन जुबली स्थापना दिवस के अंतर्गत किए जा रहे और किए गए सेवा कार्यों संबंधी जानकारी दी। सेमिनार के मुख्य मेहमान डा. चरणजीत सिंह उडारी द्वारा भाई वीर सिंह द्वारा पंजाबी साहित्य, कावि क्षेत्र, शब्द कोश, खालसा संस्थाओं संबंधी किए कार्यों पर प्रकाश डाला। मंच संचालन प्रो. नरिदर सिंह ने किया। सभ्याचारक मंच के प्रधान दलबारा सिंह ने कावि रचनाओं का जिक्र किया। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के पूर्व डीन डा. नरविदर सिंह कौशिक ने कहा कि भाई वीर सिंह ने पंजाबी साहित्य को अंग्रेजी साहित्य के साथ लाकर खड़ा किया। पिगलवाड़ा शाखा संगरूर के सेवक व लेखक कुलवंत सिंह, शहीद उधम सिंह कॉलेज मैहलां चौंक की प्रिसिपल डा. कुलवंत कौर ने स्ट्डी सर्किल द्वारा किए जा रहे कार्याें की प्रशंसा की। उन्होंने ऐसे समागम कालेजों में भी करने की अपील की, ताकि छात्रों को अपने सभ्याचार व धर्म के बारे में जानकारी हासिल हो सके। अंत में पेंशनर नेता राज कुमार अरोड़ा ने सभी मेहमानों का धन्यवाद किया। इस मौके हुए कवि दरबार में श्री सुखमणि सेवा सोसायटी के सरप्रस्त नरिदरपाल सिंह, अरूण कुमार, भुपिदर नागपाल, दलबारा सिंह, कुलवंत कसक, नरिदर सिंह, सुरिदर पाल सिंह आदि ने कविताएं पेश कीं। आए मेहमानों को सम्मानित करने की रसम सर्कल के जगरूप सिंह, हरभजन सिंह, हरविदर सिंह, सुखपाल सिंह व हरकीरत कौर ने निभाई।

chat bot
आपका साथी