कर्ज से परेशान मजदूर ने की खुदकुशी
नजदीकी गांव मंडेर खुर्द में कर्ज से परेशान होकर एक मजदूर ने हरीगढ़ की नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।
संवाद सूत्र, लोंगोवाल (संगरूर)
नजदीकी गांव मंडेर खुर्द में कर्ज से परेशान होकर एक मजदूर ने हरीगढ़ की नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मजदूर का शव तीन दिन बाद नहर से बरामद किया गया। गांव के सरपंच गुरबख्शीश सिंह ने बताया कि बलजीत सिंह मजदूरी करता था। उसके सिर पर दो लाख रुपये के करीब गैर सरकारी कर्ज था। उसके माता पिता बीमार रहते हैं जिनके ईलाज पर उसका काफी पैसा लग चुका था। ऐसे में वह परेशान रहने लगा था। उसने पांच मई को कोटड़ा ब्रांच नहर हरीगढ़ में छलांग लगा दी। तीन दिनों बाद शनिवार उसका शव गांव अनूपगढ़ नहर से बरामद हुआ। थाना लोंगोवाल पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई करते हुए शव को सरकारी अस्पताल संगरूर भेज दिया है। मृतक दो बच्चों का पिता था।