लकड़ी के मिस्त्री ने साथी सहित मिलकर किया विवाहिता से दुष्कर्म, मामला दर्ज

गांव दलेलगढ़ में एक विवाहिता महिला से घर पर लकड़ी का काम करने आए व्यक्ति ने अपने साथी से साथ मिलकर दुष्कर्म कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 10:11 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 10:11 PM (IST)
लकड़ी के मिस्त्री ने साथी सहित मिलकर किया विवाहिता से दुष्कर्म, मामला दर्ज
लकड़ी के मिस्त्री ने साथी सहित मिलकर किया विवाहिता से दुष्कर्म, मामला दर्ज

संवाद सूत्र, अमरगढ़ (संगरूर) : गांव दलेलगढ़ में एक विवाहिता महिला से घर पर लकड़ी का काम करने आए व्यक्ति ने अपने साथी से साथ मिलकर दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने लकड़ी के मिस्त्री व उसके साथी पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। आरोपितों की तलाश की जा रही है। विवाहिता ने बताया कि उनके घर पर लकड़ी का कामकाज चल रहा था, जिस कारण वह अपने रिश्तेदार के घर पर रह रहे थे। यहां लकड़ी का कामकाज करने आया दिलशाद व सतार निवासी दलेलगढ़ ने उसे घर पर अकेली देखकर उसे पकड़ लिया व दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही इस बारे में किसी को न बताने की धमकी दी। पीड़िता ने पति के साथ मिलकर महिला ने थाना अमरगढ़ पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद महिला का मेडिकल करवाया गया व दिलशाद व सतार के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश आरंभ कर दी।

खाली प्लाट में मिली नौजवान की लाश, नशे की ओवरडोज की संभावना

धूरी (संगरूर) में शहर के रजबाहे के पास स्थित बालिया अस्पताल के नजदीक एक खाली प्लांट में 32वर्षीय युवक की लाश मिली है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार सुबह किसी व्यक्ति ने राह पर से गुजरते हुए प्लाट में लाश को देखा और पुलिस को सूचना दी थी। लाश के हाथ में इंजेक्शन व सीरिज थी। जेब से नशीली गोलियों के पत्ते भी मिले। मृतक की पहचान अलाल के अरविंदर के रूप में हुई है। अरविंदर के के पिता बूटा सिंह ने बताया कि वह शादीशुदा था। उसका एक सात वर्ष का बेटा है। कुछ दिन पहले वह घर से किसी काम के संबंध में गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। उसका फोन स्विच आफ आ रहा था। किसी ने उन्हें फोन पर बताया कि उनके बेटे की लाश रजवाहे के पास पड़ी है। थाना सिटी धूरी एसएचओ दर्शन सिंह ने बताया कि पुलिस ने 174 के तहत मामला किया है। मौत के असल कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगी, लेकिन पहली नजर में मामला नशे की ओवरडोज का लगता है। परिवार ने अभी तक किसी के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया है।

chat bot
आपका साथी