दिल्ली आंदोलन से लौटी महिला की मौत, मुआवजा कके लिए प्रदर्शन

दिल्ली किसान आंदोलन से वापस लौटी महिला की मौत होने से गुस्साए भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मृतका का शव शेरपुर के कातरों चौक में रखकर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 04:23 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 04:23 PM (IST)
दिल्ली आंदोलन से लौटी महिला की मौत, मुआवजा कके लिए प्रदर्शन
दिल्ली आंदोलन से लौटी महिला की मौत, मुआवजा कके लिए प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, संगरूर

दिल्ली किसान आंदोलन से वापस लौटी महिला की मौत होने से गुस्साए भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मृतका का शव शेरपुर के कातरों चौक में रखकर प्रदर्शन किया।

किसान संगठन ने मृतका के परिवार को दस लाख रुपये मुआवजा व एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही एलान किया जब तक मुआवजा राशि नहीं मिलेगी, तब तक महिला का संस्कार नहीं किया जाएगा।

धरने को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रधान मलकीत सिंह हेड़ीके ने कहा कि मनजीत कौर पत्नी स्व. सुखदेव सिंह निवासी हेड़ीके दिल्ली के टीकरी बार्डर पर चल रहे किसानी संघर्ष में शामिल होने गई थी। महिला दिल्ली में एक सप्ताह तक रही व वापसी के समय उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून के खिलाफ किसान कई माह से संघर्ष पर डटे हैं, लेकिन केंद्र सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है और किसान हर दिन मौत का ग्रास बन रहे हैं। केंद्र सरकार किसानों की बात सुनने की बजाए कारपोरेट घरानों को मजबूत करने पर तुली है। उन्होंने पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये का मुआवजा देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, परिवार के सिर चढ़ा कर्जा माफ करने की मांग की। जब तक प्रशासन द्वारा उक्त मांगों पर लिखित भरोसा नहीं दिया जाएगा, तब तक धरना जारी रखा जाएगा। धरने में नाजर सिंह ठुल्लीवाल, रुलदू सिंह, बलविदर सिंह, जिला महासचिव बूटा सिंह गंडेवाल सहित भारी गिनती में किसानों ने शिरकत की।

chat bot
आपका साथी