गुमशुदा बेटे की तलाश में भटक रही विधवा मां

थाना अमरगढ़ के गांव मुहाली की रहने वाली विधवा महिला गुरमीत कौर ने थाना अमरगढ़ पुलिस को दरखास्त देकर अपने गुम हुए बेटे को ढूंढ निकालने की फरियाद लगाई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 03:36 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 03:36 PM (IST)
गुमशुदा बेटे की तलाश में भटक रही विधवा मां
गुमशुदा बेटे की तलाश में भटक रही विधवा मां

संवाद सूत्र, अमरगढ़ (संगरूर)

थाना अमरगढ़ के गांव मुहाली की रहने वाली विधवा महिला गुरमीत कौर ने थाना अमरगढ़ पुलिस को दरखास्त देकर अपने गुम हुए बेटे को ढूंढ निकालने की फरियाद लगाई है। पुलिस को दी दरखास्त में उसने बताया कि उसका बेटा रविदर सिंह उर्फ माणा कुछ महीने पहले मंडी गोबिदगढ़ में प्राइवेट मिल में मजदूरी करने लगा था। 29 मार्च की शाम सात बजे उसके साथ फोन पर बातचीत हुई। उसने कहा कि वह कल सुबह घर लौटेगा। वह रविदर के घर लौटने की तैयारी करने लगी, परन्तु रविदर घर नहीं आया। फोन पर भी उससे संपर्क नहीं हो सका। 27 जनवरी को रविदर की नाभा के नजदीकी गांव कलिहाणा के सतनाम सिंह से लड़ाई हुई थी। मामला थाना नाभा में पहुंच गया था, जिसके बाद राजीनामा हो गया था। उसे शक है कि रविदर के गुम होने में सतनाम सिंह का हाथ हो सकता है। थानेदार दर्शन सिंह ने कहा कि मामले की बारीकी से जांच चल रही है। जल्द रविदर सिंह को ढूंढ लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी