अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन के स्वागत में उमड़ी संगत

संगरूर श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित निकाले नगर कीर्तनका किया स्वगत।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 07:48 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:22 AM (IST)
अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन के स्वागत में उमड़ी संगत
अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन के स्वागत में उमड़ी संगत

संवाद सहयोगी, संगरूर : श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित उनके जन्म स्थान ननकाना साहिब से पांच तख्तों के लिए रवाना हुए नगर कीर्तन का संगरूर शहर में पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। गुरुद्वारा श्री नानकियाना साहिब में नगर कीर्तन में शामिल संगतों व पालकी साहिब को नतमस्तक होते हुए कैबिनेट मंत्री सिगला ने करीब पांच किलोमीटर तक खुद संगत के साथ नगर कीर्तन में शामिल की व गुरु साहिब को समर्पित समागम में शामिल होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समूची मानवता को प्यार व भाईचारक एकता का संदेश दिया। उनके प्रकाश पर्व पर नानकियाना साहिब से आया यह नगर कीर्तन दोनों देशों में प्यार का संदेश दे रहा है। पंजाब सरकार द्वारा प्रकाश पर्व की तैयारियां उच्च स्तर पर की जा रही हैं, जिससे विश्व भर से आ रही संगतों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आए। कैप्टन अमरिदर सिंह खुद सारी तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं। सबको धन धन श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में लाना चाहिए। उन्होंने सभी को बाबा जी के प्रकाश पर्व के संबंध में हो रहे समागमों में पहुंचने की अपील की। उधर, सीनियर सिटीजन व सोशल वेलफेयर एसोसिएशन जिला संगरूर व स्टेट मिनिस्ट्रीयल एंड अलाइड पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय प्रधान राज कुमार अरोड़ा की अगुआई में केलों का लंगर लगाया।

chat bot
आपका साथी