जल सप्लाई कर्मियों ने शुरू की भूख हड़ताल

जल सप्लाई एंड सैनिटेशन वर्कर यूनियन पंजाब की अगुआई में धरना लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 11:29 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 11:29 PM (IST)
जल सप्लाई कर्मियों ने शुरू की भूख हड़ताल
जल सप्लाई कर्मियों ने शुरू की भूख हड़ताल

संवाद सहयोगी, मालेरकोटला (संगरूर) :

जल सप्लाई एंड सैनिटेशन वर्कर यूनियन पंजाब की मंत्री रजिया सुल्ताना के आवास के सामने चल रहा पक्का मोर्चा 38वें दिन भी जारी रहा। जल सप्लाई कर्मियों ने काली झंडियां लेकर रोष मार्च कर सरकार व विभागीय मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की गई। चेतावनी दी कि गणतंत्र दिवस पर कैबिनेट मंत्री का मोगा में काली झंडियों से विरोध किया जाएगा। राज्य नेता सुखविदर सिंह, जिला प्रधान होशियारपुर दर्शवीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार अपने चुनाव के समय किए वादों से मुकर रही है। वर्करों को विभाग में लाने की बजाय आउटसोर्सिंग नीति के तहत उनका शोषण किया जा रहा है। पहले कोरोना व अब चुनाव की आड़ में वर्करों के मुद्दों को लटकाया जा रहा है। जल कर्मी रविदर कुमार, गुरविदर सिंह व सुपिदर सिंह भूख हड़ताल पर बैठे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का हल न किया तो गणतंत्र दिवस पर मोगा में मंत्री के काफिले का विरोध किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटने वाले हैं इसके लिए भले ही कितनी मेहनत क्यों न करनी पड़े, क्यांकि सरकारों ने तो वादा चुनाव के समय किया था उसे पूरा नहीं किया, इसके लिए वे सरकारों का विरोध करते हैं। केंद्र सरकार भी किसानों की मांगो न मानकर किसानी को खत्म करना चाहती है, इसलिए कानूनों को हर हाल में लागू करने पर तुली हुई है, इधर कैप्टन भी दोहरी चाल चल रहे हैं।

इस मौके जगदीश सिंह, मनप्रीत सिंह, महिदर सिंह, जगीर सिंह, दिलबाग सिंह, बलकार सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी