किसान आंदोलन के लिए ग्रामीणों को किया लामबंद

किसान आंदोलन के चलते गांव शादीहरी में भारतीय किसान यूनियन एकता ब्लाक दिड़बा के प्रधान दर्शन सिंह शादीहरी की अगुआई में रैली की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 05:27 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 05:27 PM (IST)
किसान आंदोलन के लिए ग्रामीणों को किया लामबंद
किसान आंदोलन के लिए ग्रामीणों को किया लामबंद

संवाद सूत्र, दिड़बा (संगरूर)

किसान आंदोलन के चलते गांव शादीहरी में भारतीय किसान यूनियन एकता ब्लाक दिड़बा के प्रधान दर्शन सिंह शादीहरी की अगुआई में रैली की गई। बड़ी संख्या में किरतियों ने हिस्सा लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली।

किसान नेता दर्शन सिंह ने कहा कि किसान मोर्चे द्वारा दिल्ली में संसद के बराबर किसान संसद लगाकर दुनिया भर में चर्चा छेड़ दी है जिससे किसान आंदोलन को और मजबूती मिली है। ऐसे में पंजाब मजदूर संगठनों द्वारा नौ से 11 अगस्त तक पटियाला में विशाल धरना लगाया जा रहा है। जिसमें किसान यूनियन के आह्वान पर बड़ी संख्या में मजदूर परिवार शामिल होंगे। बलवीर सिंह, रघबीर सिंह, जगा सिंह, तारा सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी