कैंप में 206 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

गोरक्षा मंडल संगरूर द्वारा मिशन फतेह के तहत गोशाला में कोविड टीकाकरण कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 04:31 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 04:31 PM (IST)
कैंप में 206 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
कैंप में 206 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

जागरण संवाददाता, संगरूर

गोरक्षा मंडल संगरूर द्वारा मिशन फतेह के तहत गोशाला में कोविड टीकाकरण कैंप लगाया गया। करीब 126 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। कैंप में मुख्य मेहमान के तौर पर पैट्रन आइएमए डा. केजी सिगला पहुंचे। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव हेतु केवल वैक्सीन रामबाण हथियार है। प्रधान दीपक मघान, वाइस प्रधान अशोक गर्ग, महासचिव कृष्ण, भरत गर्ग सदस्य टीम, कैशियर त्रिलोक चंद, भूषण बांसल, गोरा लाल आदि उपस्थित थे।

अहमदगढ़ में सांझी रसोई व राधा रानी प्रभातफेरी के प्रधान जतिदर जिदी की अगुवाई में स्थानीय सांझी रसोई में कोविड कैंप लगाकर 80 लोगों को वैक्सीन लगाई गई जिसमें टीकाकरण की रसम डा. ममता गोयल व उनकी टीम सदस्य किरन रानी व सरबजीत कौर द्वारा निभाई गई। सतीश खुराना, राकेश गोयल, विजय कुमार, राजिदर कुमार, राजू आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी