बेरोजगार सांझा मोर्चा ने गांव सोहियां में सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

शिक्षा मंत्री विजयइंद्र सिगला की कोठी के समक्ष बेरोजगार सांझा मोर्चा द्वारा लगाया गया पक्का मोर्चा रविवार को 24वें दिन भी जारी रखा गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 07:22 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 07:22 AM (IST)
बेरोजगार सांझा मोर्चा ने गांव सोहियां में सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
बेरोजगार सांझा मोर्चा ने गांव सोहियां में सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, संगरूर

शिक्षा मंत्री विजयइंद्र सिगला की कोठी के समक्ष बेरोजगार सांझा मोर्चा द्वारा लगाया गया पक्का मोर्चा रविवार को 24वें दिन भी जारी रखा गया। शिक्षा मंत्री के हलके में सरकार के खिलाफ चल रही पोल खोल मुहिम के तहत रविवार को गांव सोहियां में मोर्चे द्वारा पंजाब सरकार का पुतला फूंक सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। गांव में सरकार के खिलाफ पर्चे भी लगाए गए। बेरोजगार सांझा मोर्चा के कृष्ण सिंह नाभा, हरजिदर सिंह, जगसीर सिंह, सुखविदर सिंह व सुखदेव सिंह जलालाबाद ने कहा कि कांग्रेस सरकार घर घर नौकरी के वादा को लेकर सत्ता में आई थी, लेकिन सत्ता संभालने के बाद अब रोजगार देने से भाग रही है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बेरोजगारों व लोगों से कई वादे किए लेकिन सत्ता मिलने के बाद अब वादे पूरा करने से भाग रही है। बेरोजगार सांझा मोर्चा द्वारा पंजाब के समूचे बेरोजगारों के रोजगार के लिए 31 जनवरी को शिक्षा मंत्री की कोठी के समक्ष विशाल धरना दिया जाएगा, जिसमें पंजाब सरकार को उसके चुनावी वादे याद करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की वादाखिलाफी के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। उनके मोर्चे द्वारा गांवों में जाकर सरकार के खिलाफ नारे लिखने की मुहिम के साथ ही लोगों को 31 जनवरी को शिक्षा मंत्री की कोठी के समक्ष होने वाले धरने में शिरकत करने की अपील भी की जा ही है। इस मौके बचित्र सिंह, गुरदीप सिंह, कुलदीप सिंह, पुष्पिदर सिंह, बलदेव सिंह, अमृतपाल सिंह, बिदर सिंह, हरजीत कुमार शर्मा, जसविदर जग्गा, गुरदीप सिंह, बलदेव सोही, देवी सिंह व बलवीर सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी